2014 शीतकालीन ओलम्पिक
| साँचा:Infobox Olympic games/image size | |
| सिद्धांत | Hot. Cool. Yours.[१] (साँचा:lang-ru) |
|---|---|
| प्रतिभागी राष्ट्र | 88 |
| प्रतिभागी खिलाड़ी | 2,800+ (अनुमान) |
| आयोजन | 7 खेलों में 15 स्पर्धाओं में 98 |
| द्वारा उद्घाटन | |
| मशालधारी | व्लादिस्लाव त्रेच्याक इरीना रॉडनिना |
| साँचा:succession links साँचा:succession links | |
साँचा:template otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main other
2014 का शीतकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक रूप से XXII शीतकालीन ओलम्पिक खेल, या 22वां शीतकालीन ओलम्पिक सोची, रूस में आयोजित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता है। सात खेलों की 15 स्पर्धाओं में कुल 98 प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी हैं। 7 से 23 फ़रवरी के बीच चलने वाले इन खेलों में कुल 12 नई प्रतियोगिताएं जोड़ी गयी हैं।[२]
खेल का प्राथमिक बजट 12 अरब अमेरिकी डॉलर का था, पर विभिन्न कारणों से यह बढ़कर 51 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। 44 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत पर बीजिंग में आयोजित हुए 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक से इसका बजट अधिक होने के कारण इसे यह इतिहास के सबसे महंगे ओलंपिक के रूप में देखा जाता है।
बोली
सोची को 4 जुलाई 2007 को ग्वाटेमाला सिटी, ग्वाटेमाला में आयोजित 119वीं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सत्र के दौरान मेज़बान शहर चुना गया। सोची ने यह बोली साल्ज़बर्ग, ऑस्ट्रिया और पियोंगचांग, दक्षिण कोरिया को हराकर जीती।[३]रूसी संघ पहली बार शीतकालीन ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी करेगा। इससे पहले सोवियत संघ नें मास्को में 1980 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक की मेज़बानी की थी।
| 2014 मेज़बान शहर के लिए चुनाव - मतदान परिणाम | |||||
|---|---|---|---|---|---|
| शहर | देश (NOC) | पहला दौर | दूसरा दौर | ||
| सोची | साँचा:flag | 34 | 51 | ||
| पियोंगचांग | साँचा:flag | 36 | 47 | ||
| साल्ज़बर्ग | साँचा:flag/core | 25 | — | ||
प्रचार
प्रतीक
2014 के शीतकालीन ओलम्पिक के प्रतीक का अनावरण दिसंबर 2009 में किया गया था। न्यूनतर शैली वाला यह प्रतीक पिछले ओलम्पिक प्रतीकों की तुलना में सरल है और केवल अक्षराकृतियों से बना है। "Sochi" और "2014" अभिलेख एक दूसरे को प्रतिबिंबित करते हुए प्रतीत होते हैं (विशेष रूप से "hi" और "14") और यह रूस के भूदृश्य के अनेक व्यतिरेकों को "प्रतिबिंबित" करते हैं।[४]
शुभंकर
ओलम्पिक इतिहास में पहली बार, एक सार्वजनिक वोट 2014 के ज़रिये शीतकालीन ओलंपिक के लिए शुभंकर चुना गया। 26 फ़रवरी 2011 को आधिकारिक शुभंकर एक ध्रुवीय भालू, यूरोपीय खरगोश और अमूर तेंदुए का अनावरण किया गया।[५][६]
खेल
मशाल दौड़
मशाल दौड़ 123 दिनों तक चली और कुल 40,000 किलोमीटर की दूरी मापी गयी। दौड़ में 14,000 मशाल वाहकों ने भाग लिया। ओलम्पिक लौ को कौकस्स पर्वत शृंखला सबसे ऊंची चोटी — माउंट एल्ब्रस पर ले जाया गया, बयकाल झील की तह तक उतारा गया और उत्तरी ध्रुव एवं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की सैर कराइ गई।[७]
उद्घाटन समारोह
उद्घाटन समारोह 7 फ़रवरी 2014 को हुआ। फिगर स्केटिंग खिलाड़ी इरीना रॉडनीना और बर्फ़-हॉकी खिलाड़ी व्लादिस्लाव त्रेच्याक नें मशाल की ज्योति को प्रज्ज्वलित किया।[८]
प्रतिभागी राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां
कुल 88 राष्ट्रों ने प्रतिस्पर्धा करने के लिए योग्यता प्राप्त की[९] जो कि वैंकूवर में आयोजित हुए पिछले शीतकालीन ओलंपिक के रिकॉर्ड — 82 से अधिक है।
खेलों के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की राष्ट्रवार संख्या नीचे सूचीबद्ध है। सात देश — डोमिनिका, माल्टा, पराग्वे, तिमोर-लेस्ते, टोगो, टोंगा और जिम्बाब्वे शीतकालीन ओलंपिक में अपना पहला प्रदर्शन दे रहे हैं।[१०]
a भारत के एथलीटों ने मूल रूप से स्वतंत्र ओलंपिक प्रतिभागियों के रूप में हिस्सा लिया और उद्घाटन समारोह के दौरान ओलंपिक ध्वज के तहत मार्च किया, क्योंकि भारत को मूल रूप से दिसंबर 2012 में भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया पर निलंबित कर दिया गया था।[११] 11 फरवरी को, भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन को दोबारा बहाल कर दिया गया था और भारत के एथलीटों को उस समय से अपने स्वयं के ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा करने का विकल्प दिया गया था।[१२]
खेल सूची
2014 के शीतकालीन ओलंपिक में 7 खेलों की 15 विधाओं में 98 प्रतिस्पर्धाएं शामिल की गई हैं। स्केटिंग में तीन स्पर्धाएं — फिगर स्केटिंग, स्पीड स्केटिंग और शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग शामिल हैं। स्कीइंग में छह स्पर्धाएं —अल्पाइन, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, फ्री स्टाइल, नॉर्डिक संयुक्त, स्की जंपिंग और स्नोबोर्डिंग शामिल हैं। बोबस्लेह में बोबस्लेह और स्केलेटन शामिल है। अन्य चार खेल बायएथालॉन, कर्लिंग, आइस हॉकी और लुज़ हैं। कुल बारह नई स्पर्धाएं जोड़ी गयी हैं।[१३][१४] कोष्ठक में संख्या खेल में कुल पदक स्पर्धाओं की संख्या को दर्शाती हैं।
- चित्र:Alpine skiing pictogram.svg अल्पाइन स्कीइंग (10)
- चित्र:Biathlon pictogram.svg बैथलॉन (11)
- चित्र:Bobsleigh pictogram.svg बॉबस्लेय (3)
- चित्र:Cross country skiing pictogram.svg क्रॉस-कंट्री स्कीइंग (12)
- चित्र:Curling pictogram.svg कर्लिंग (2)
- चित्र:Figure skating pictogram.svg फिगर स्केटिंग (5)
- चित्र:Freestyle skiing pictogram.svg फ्रीस्टाइल स्कीइंग (10)
- चित्र:Ice hockey pictogram.svg आइस हॉकी (2)
- चित्र:Luge pictogram.svg लुग (4)
- चित्र:Nordic combined pictogram.svg नॉर्डिक संयुक्त (3)
- चित्र:short track speed skating pictogram.svg लघु ट्रैक स्पीड स्केटिंग (8)
- चित्र:skeleton pictogram.svg कंकाल (2)
- चित्र:ski jumping pictogram.svg स्की जंपिंग (4)
- चित्र:Snowboarding pictogram.svg स्नोबोर्डिंग (10)
- चित्र:Speed skating pictogram.svg स्पीड स्केटिंग (12)
पदक
साँचा:main article मई 2013 में सोची का पदक डिजाइन का अनावरण किया गया था। डिजाइन का निर्माण सोची के परिदृश्य के समान होता है, जिसमें एक अर्ध-पारभासी भाग होता है जिसमें पहाड़ों का प्रतिनिधित्व करने वाले हीरे की "पैचक्रक रजाई" होती है; हीरे में खुद ही ऐसे डिजाइन होते हैं जो रूस के क्षेत्रों को दर्शाते हैं।[१५] जो लोग 15 फरवरी को स्वर्ण पदक जीते थे, वे चेल्याबिंस्क उल्का के टुकड़ों के साथ विशेष पदक प्राप्त करते थे, इस घटना की एक वर्ष की वर्षगांठ पर अंकुश लगाया जाता था, जहां सेंट्रल रूस के उरल पर्वत में ब्रह्मांडीय शरीर के टुकड़े चेबरकुल झील में गिर गए थे।[१६]
पदक तालिका
शीर्ष दस सूचीबद्ध एनओसी गोल्ड मेडल की संख्या के अनुसार नीचे सूचीबद्ध हैं मेजबान राष्ट्र, रूस, हाइलाइट किया गया है।
राष्ट्र द्वारा इस तालिका को क्रमबद्ध करने के लिए, कुल पदक गिनती, या कोई अन्य स्तंभ, कॉलम शीर्षक के बगल में सॉर्ट के लिए चित्र:Sort both.gif आइकन पर क्लिक करें।
* मेजबान राष्ट्र (रूस)
| क्रमांक | NOC | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | साँचा:flagIOCteam* | 11 | 11 | 9 | 31 |
| 2 | साँचा:flagIOCteam | 11 | 5 | 10 | 26 |
| 3 | साँचा:flagIOCteam | 10 | 10 | 5 | 25 |
| 4 | साँचा:flagIOCteam | 9 | 7 | 12 | 28 |
| 5 | साँचा:flagIOCteam | 8 | 7 | 9 | 24 |
| 6 | साँचा:flagIOCteam | 8 | 6 | 5 | 19 |
| 7 | साँचा:flagIOCteam | 6 | 3 | 2 | 11 |
| 8 | साँचा:flagIOCteam | 5 | 0 | 1 | 6 |
| 9 | साँचा:flagIOCteam | 4 | 8 | 5 | 17 |
| 10 | साँचा:flagIOCteam | 4 | 4 | 7 | 15 |
| 11–26 | शेष एनओसी | 21 | 36 | 34 | 91 |
| कुल (26 एनओसी) | 99 | 97 | 99 | 295 | |
कार्यक्रम सारणी
निम्नलिखित कैलेंडर में प्रत्येक नीला डब्बा एक या एक से अधिक प्रतियोगिताओं को दर्शाता है। पीले डब्बे पदक के लिए फाइनल मुकाबलों को और डब्बे के भीतर लिखे अंक उस दिन लड़े गए फिनालों की संख्या को दर्शाते हैं।[१७]
- सभी तारीख़ें मोस्को समयमंडल (UTC+4) पर आधारित हैं।
| उद् | उद्घाटन समारोह | ● | प्रतियोगिताएं | 1 | फाइनल | प्र | प्रदर्शनी | सस | समापन समारोह |
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
चित्र:Wikivoyage-Logo-v3-icon.svg विकियात्रा पर सोची 2014 ओलंपिक और पैरालम्पिक खेलों के लिए यात्रा गाइड
| Wikimedia Commons has media related to 2014 शीतकालीन ओलम्पिक.साँचा:preview warning |
- No URL found. Please specify a URL here or add one to Wikidata.
- साँचा:facebook
- सोची 2014 (आईओसी)
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ साँचा:cite web