१२/२४ करोल बाग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:for लुआ त्रुटि: expandTemplate: template "italic title" does not exist।साँचा:template other 12/24 करोल बाग एक ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक था। जो 31 अगस्त 2009 से 22 अक्टूबर 2010 तक चला।[१]

कहानी

ये कहानी दिल्ली में रहने वाले सेठी परिवार की है। इस परिवार में सबसे बड़ा राजिन्दर सेठी है, जिसका अपना शादियों के कपड़े बेचने का दुकान है। मंजु सेठी उसकी पत्नी है। उनकी सबसे बड़ी बेटी, सिमी (स्मृति कालरा) 28 साल की है, पर अब तक उसकी शादी नहीं हुई है। उनकी दूसरी संतान, अनुज (वसीम मुश्ताक़) बैंक में काम करता है। अनुज की एक प्रेमिका है, पर वो अपनी बड़ी बहन के शादी का इंतजार कर रहा है। उनकी तीसरी संतान, नीतू (सरगुन मेहता) बस अपनी शादी के सपने देखते रहती है। उसके जीवन का मात्र यही लक्ष्य है कि उसकी शादी हो जाये। उनकी चौथी और सबसे छोटी बेटी, मिली (हुनर हाली) है। सेठी परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता का विषय सिमी की शादी को लेकर होता है। उसका रिश्ता पहले ही 9 से 10 बार टूट चुका है। इसकी कहानी आगे बढ़ती है और दिखाया जाता है कि सेठी परिवार मिल कर किस तरह आने वाली परेशानियों का सामना करता है।

कलाकार

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ