हंसी तो फंसी
हंसी तो फंसी | |
---|---|
चित्र:Haseetohphasee poster.jpg प्रचार पोस्टर | |
निर्देशक | विनिल मैथ्यू |
निर्माता |
करण जौहर विकास बहल विक्रमादित्य मोटवानी अनुराग कश्यप |
पटकथा | हर्षवर्धन कुलकर्णी |
कहानी | हर्षवर्धन कुलकर्णी |
अभिनेता |
सिद्धार्थ मल्होत्रा परिणीति चोपड़ा अदा शर्मा |
संगीतकार |
गीत: विशाल-शेखर पृष्ठभूमि स्कोर: अमर मंगरूलकर[१] |
छायाकार | सानु जॉन वर्गीस[२] |
स्टूडियो |
फैंटम फ़िल्म्स प्रोडक्शन लाइट एन लाइट |
वितरक | धर्मा प्रोडक्शन्स |
प्रदर्शन साँचा:nowrap | साँचा:film date |
समय सीमा | 141 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
लागत | ₹२५ करोड़ (US$३.२८ मिलियन) |
हंसी तो फंसी विनिल मैथ्यू द्वारा निर्देशित तथा करण जौहर एवं अनुराग कश्यप द्वारा निर्मित हिन्दी फ़िल्म है। फ़िल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा अभिनीत है।[३][४] फ़िल्म ७ फ़रवरी २०१४ को अन्य बॉलीवुड फ़िल्मों हार्टलेस, या रबा और बबलू हैप्पी है के साथ जारी की गई।[५][६][३]
कथानक
निखिल (सिद्धार्थ मल्होत्रा) एक मस्तमौला व्यापारी है जो एक सिद्धांतवादी पुलिस अफ़सर एसबी भारद्वाज (शरत सक्सेना) का बेटा है। वो करिश्मा (अदा शर्मा) से प्यार करता है और दोनों शादी करने का फ़ैसला कर लेते हैं। निखिल एक ऐसा लड़का है जिसका विश्वास है कि जब एक लड़की से वादा किया जाता है तो उसके बाद इधर-उधर नहीं भटकना चाहिए। करिश्मा निखिल को विवाह से पहले ५ करोड़ रुपये इकट्ठा करने को कहती है। विवाह ७ दिन बाद है और इसी समय में निखिल करिश्मा की छोटी बहन मीता (परिणीति चोपड़ा) से मिलता है। मीता, कई साल पहले अपनी आगे की शिक्षा के खर्चे पूरे करने के लिए घर से गहने चुराकर भाग जाती है। करिश्मा, निखिल से मीता का ध्यान रखने को कहती है ताकि उसके परिवार वालों को मीता की मौजूदगी का पता ना चल सके। निखिल पाता है कि मीता ड्रग्स की बुरी लत का शिकार हो चुकी है और वो उसे इससे बाहर निकालने की ठान लेता है। इस बीच निखिल और मीता एक दूसरे के क़रीब आ जाते हैं।[७]
कलाकार
- सिद्धार्थ मल्होत्रा - निखिल भारद्वाज
- परिणीति चोपड़ा - मीता
- अदा शर्मा
- मनोज जोशी
- शरत सक्सेना
- नीना कुलकर्णी
- करण जौहर - विशेष उपस्थिति
- बॉबी डार्लिंग - गाने ड्रामा क्वीन में
संगीत
फ़िल्म का संगीत विशाल-शेखर ने दिया है जिसे कुमार और अमिताभ भट्टाचार्य ने संगीतबद्ध किया है। एक गीत ड्रामा क्वीन को विशाल डडलानी और श्रेया घोषाल ने लॉन्च किया है। गीत ज़ेहनसीब, जिसे चिनमयी श्रीपदा और शेखर रवजियानी ने गाया है, २ जनवरी २०१४ को जारी किया गया था।
टिकट खिड़की
बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया के अनुसार, हंसी तो फंसी ने देश के बड़े सिनेमाघरों में यथोचित प्रदर्शन किया है। मेरे ख्याल से [८]
सन्दर्भ
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ इस तक ऊपर जायें: अ आ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
बाहरी कड़ियाँ
- साँचा:imdb title
- बीबीसी हिन्दी पर फ़िल्म समीक्षा।