एबीपी न्यूज़
| एबीपी न्यूज़ | |
|---|---|
| आरंभ | फरवरी 1998 (स्टार न्यूज़ के रूप में) 01 जून 2012 (एबीपी न्यूज़ के रूप में) |
| स्वामित्व | एबीपी समूह |
| उद्घोष | आपको रखे आगे |
| देश | भारत |
| भाषा | हिन्दी |
| प्रसारण क्षेत्र | भारत और विश्व |
| मुख्यालय | नोएडा, भारत |
| पूर्व नाम | स्टार न्यूज़ |
| बंधु चैनल | एबीपी माझा एबीपी आनंद एबीपी गंगा |
| वेबसाइट | हिन्दी जालस्थल अंग्रेजी जालस्थल |
| उपलब्धता | |
| उपग्रह | |
| टाटा स्काई(भारत) | चैनल 504 |
| बिग टीवी(भारत) | चैनल 2760 |
| डिश टीवी(भारत) | चैनल 569 |
| सन डायरेक्ट डीटीएच(भारत) | चैनल 133 |
| एयरटेल डिजिटल टीवी(भारत) | चैनल 250 |
| वीडियोकोन डी2एच(भारत) | चैनल 301 |
| स्काई टीवी(इंग्लैंड एवं आयरलैंड) | चैनल 811 |
| डायरेकटीवी (अमेरिका) | चैनल 2002 |
| केबल | |
| रोजर्स केबल(कनाडा) | 839 |
| स्काई केबल(फिलीपीन्स) | चैनल 152 |
| कोमकास्ट(अमेरिका) | चैनल 341 |
| केबललिंक(फिलीपीन्स) | चैनल 242 |
| एडीएसेल पर आईपीटीवी | |
| नाउ टीवी(हांगकांग) | चैनल 795 |
| वर्ल्ड ओन डिमांड(जापान) | चैनल 114 |
एबीपी न्यूज़ एबीपी समूह के स्वामित्व वाला एक भारतीय समाचार चैनल है। यह चैनल पहले स्टार न्यूज़ के नाम से जाना जाता था जो स्टार टीवी के स्वामित्व में प्रदर्शित होता था।एबीपी न्यूज़ चैनल का स्वामित्व एबीपी ग्रुप के पास है और एबीपी ग्रुप के मालिक अवीक सरकार हैं। [१]
इतिहास
स्टार न्यूज़ का प्रदर्शन फरवरी 1998 को आरम्भ हुआ था। 2003 से यह एक पूर्ण हिन्दी भाषीय चैनल बन गया। यह एक पहला द्विभाषिक (हिन्दी – अंग्रेजी) समाचार सेवा प्रदान करने वाला चैनल था। 2003 ई° तक यह स्टार टीवी के नेतृत्व में तथा एनडीटीवी के निर्देशन में प्रसारित होता था। परन्तु 2003 में एनडीटीवी से समझौता खत्म होने के बाद स्टार टीवी द्वारा इसे एक पूर्ण हिन्दी भाषीय चैनल पर स्थानान्तरित कर दिया गया। 16 अप्रैल 2012 को एबीपी समूह ने स्टार टीवी से समझौता रद्द होने के बाद स्टार न्यूज़ को एबीपी न्यूज़ बना दिया। [२]
सन्दर्भ
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ साँचा:cite web