लाइव इंडिया
| लाइव इंडिया | |
|---|---|
| बंद हुआ | चैनल 2017 से बंद है |
| स्वामित्व | बसंत झा |
| देश | भारत |
| भाषा | हिन्दी |
| मुख्यालय | नोएडा |
| पूर्व नाम | जनमत |
| बदला गया | लाइव इंडिया |
| वेबसाइट | आधिकारिक जालस्थल |
| उपलब्धता | |
| उपग्रह | |
| वीडियोकॉन डी2एच | |
लाइव इंडिया, जिसे पहले जनमत नाम से जाना जाता था, एक भारतीय हिन्दी समाचार चैनल और ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट है। इसके वेबसाइट का उद्घाटन 17 फरवरी 2015 को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने किया था। सुप्रिया कणसे और बसंत झा के नेतृत्व में इस वेबसाइट की शुरुआत हुई थी। सुप्रिया कणसे 2012 से इसकी सीईओ हैं। प्रबंध संपादक बसंत झा हैं। लाइव इंडिया ग्रुप डेली अखबार प्रजातंत्र लाइव औऱ लाइव इंडिया मैगजीन का भी संचालन करता था। अब इसका टीवी चैनल, अखबार और मैगजीन बंद हो चुका है। सिर्फ न्यूज वेबसाइट चल रही है जिसका स्वामित्व क्वाइंट मीडिया कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड के पास है। इसने अगस्त 2007 में अहमदाबाद, लखनऊ, श्रीनगर, चंडीगढ़, भोपाल, हैदराबाद, बैंगलोर, चेन्नई, भुवनेश्वर, कोलकाता और गुवाहाटी में अपने विभाग खोले। इससे पहले इनका कार्यालय मुंबई और दिल्ली में था। अब सभी कार्यालय बंद हो चुके हैं, सिर्फ नोएडा में ऑफिस चल रहा है।[१][२]