सोयोंबो लिपि

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

सोयोंबो लिपि (मंगोल भाषा : Соёмбо бичиг, Soyombo biçig) , ब्राह्मी से व्युत्पन्न एक लिपि है। इसका विकास १६८६ ई में जनबजर नामक एक भिक्षु एवं विद्वान ने मंगोल भाषा को लिखने के लिए किया था। इसका उपयोग करके तिब्बती भाषा और संस्कृत भी लिखी जा सकती हैं।

सोयोंबो नामक इस लिपि का एक विशेष वर्ण मंगोलिया का राष्ट्रीय चिह्न है और सन १९२१ से मंगोलिया के ध्वज पर अंकित है। यह चिह्न मंगोलिया के प्रतीक (एम्बलम) पर १९६० से अंकित है।

चित्र:Soyombo letters mn.png
सोयोम्बो वर्णमाला