सुलभ समाचार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
सुलभ समाचार
সুলভ সমাচার
प्रकार साप्ताहिक
संपादक उमनाथ गुप्ता
संस्थापना १८७०
राजनैतिक दृष्टिकोण कोई नहीं
भाषा बंगाली भाषा
मुख्यालय कलकत्ता, बंगाल, ब्रिटिश भारत
वितरण ८,०००

साँचा:italic title

सुलभ समाचार, कोलकाता से प्रकाशित एक बांग्ला साप्ताहिक पत्र था। यह १९वीं शताब्दी के बंगाल की पत्रकारिता का अग्रदूत था। इसका प्रकाशन कोलकाता से १६ नवम्बर १८७० से शुरू हुआ। इसे केशव चन्द्र सेन ने शुरू किया था।

इतिहास

केशव चन्द्र सेन ने १६ नवम्बर १८७० में कोलकाता से इस समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया। इसका मूल्य मात्र एक पैसा रखा गया था, जिससे गरीब लोग या बहुत कम पैसे खर्च करने वाले भी इसे खरीद सकें। वर्ष १९१२ में यह समाचार पत्र इंडियन मिर्र प्रेस से निकलने लगा था।[१]

शुरुआत में इसकी १,००० प्रति निकाली गई, जो दो सप्ताह में ही बढ़ कर ५,००० हो गई और एक महीने में ८,००० तक पहुँच गई। इसे मुख्यतः आम आदमी ही पढ़ा करते थे, जो हाल ही में होने वाले या हो चुके घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए इसे पढ़ते थे।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ