सी के प्रह्लाद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
सी के प्रह्लाद

कोयम्बटूर कृष्णराव प्रहलाद (जन्म: सन् १९४१ - १६ अप्रैल २०१०) भारत के उद्यमी, सलाहकार एवं प्रबन्धन विशेषज्ञ थे। वे पॉल ऐण्ड रूथ मैकक्रैकेन डिस्टिंग्विश्ड विश्वविद्यालय में 'कारपोरेट रणनीति' के प्रोफेसर थे। उन्हें सन २००९ में भारत सरकार द्वारा साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।[१][२] इसके पहले उन्हें सन् २००९ का प्रवासी भारतीय सम्मान भी प्रदान किया गया था।

मिशीगन विश्वविद्यालय में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के प्रोफेसर सी. के। प्रहलाद दुनिया के 10 शीर्ष प्रबंधन चिंतकों और गुरुओं की सूची में शामिल किया गया है। वे कॉरपोरेट रणनीति के विशेषज्ञ माने जाते थे।

वर्ष 2009 में दुनिया के 50 बेहतरीन बिजनेस गुरुओं की सूची में सीके प्रहलाद को लगातार दूसरी बार सर्वाधिक प्रभावशाली बिजनेस गुरु चुना गया थ। उन्हें साल में दो बार जारी होने वाली प्रबंधन से जुड़े दिग्गजों की सूची में यह स्थान मिला था।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ