अभिनव बिंद्रा
| अभिनव बिंद्रा | |
|---|---|
|
बीजिंग ओलम्पिक २००८ में एयर राइफल स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता भारत के अभिनव बिन्द्रा | |
| जन्म |
साँचा:birth date and age[१]. देहरादून, उत्तराखंड |
| आवास | ज़िरकपुर, पंजाब |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| अन्य नाम | ABसाँचा:fix |
| जातीयता | पंजाबी |
| नागरिकता | भारतीय |
| शिक्षा | बी बी ए (BBA) |
| शिक्षा प्राप्त की | कोलोराडो विश्वविद्यालय |
| व्यवसाय | खिलाड़ी (निशानेबाज़ी) |
| ऊंचाई | १७३ से.मी. |
| भार | साँचा:convert |
| बोर्ड सदस्यता | अभिनव फ्यूचरिस्टिक्स |
| माता-पिता |
अपजीत बिंद्रा बबली बिंद्रा |
| पदक रिकॉर्ड | ||
|---|---|---|
| साँचा:flag/core के प्रत्याशी | ||
| पुरुष निशानेबाज़ी | ||
| ऑलंपिक खेल | ||
| स्वर्ण | साँचा:flagicon२००८ बीजिंग | पुरुष निशानेबाज़ी |
| आई एस एस एफ़ वर्ल्ड पुरुष निशानेबाज़ी प्रतियोगिता | ||
| स्वर्ण | साँचा:flagicon२००६ ज़गरेब | १० मीटर हवाई राइफल पुरुष प्रतियोगिता |
| राष्ट्रमंडल खेल | ||
| स्वर्ण | साँचा:flagicon२००२ राष्ट्रमंडल खेल, मैन्चेस्टर | १० मीटर हवाई राइफल पुरुष |
| रजत | साँचा:flagicon२००२ मैन्चेस्टर | पुरुष १० मी हवाई राइफल एकल |
| स्वर्ण | साँचा:flagicon२००६ मेलबर्न | पुरुष १० मी हवाई राइफल |
| स्वर्ण | साँचा:flag/core २०१४ ग्लासगो | पुरुष १० मी हवाई राइफल |
| कांस्य | साँचा:flagicon२००६ मेलबर्न | पुरुष १० मी हवाई राइफल एकल |
अभिनव बिंद्रा १० मीटर एयर रायफल स्पर्धा में भारत के एक प्रमुख निशानेबाज हैं। वे ११ अगस्त २००८ को बीजिंग ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। क्वालीफाइंग मुकाबले में ५९६ अंक हासिल करने के बाद बिंद्रा ने जबर्दस्त मानसिक एकाग्रता का परिचय दिया और अंतिम दौर में १०४.५ का स्कोर किया। उन्होंने कुल ७००.५ अंकों के साथ स्वर्ण पर निशाना साधने में कामयाबी हासिल की। बिंद्रा ने क्वालीफाइंग मुकाबले में चौथा स्थान हासिल किया था, जबकि उनके प्रतियोगी गगन नारंग बहुत करीबी अंतर से फाइनल में पहुंच पाने से वंचित रह गए। वे नौवें स्थान पर रहे थे। पच्चीस वर्षीय अभिनव बिंद्रा एयर राफल निशानेबाजी में वर्ष २००६ में विश्व चैम्पियन भी रह चुके हैं।
संक्षिप्त परिचय
२८ सितंबर १९८३[१] को देहरादून में जन्मे अभिनव १९९८ के राष्ट्रमंडलीय खेलों के सबसे युवा निशानेबाज थे। एमबीए कर चुके अभिनव फ्यूचरिस्टिक कम्पनी के सीईओ हैं। सम्प्रति वे चंडीगढ में रहते हैं।
- अभिनव बिंद्रा ने १५ साल की उम्र से निशानेबाजी करना प्रारंभ किया था।
- २००० में अभिनव सिडनी ओलिम्पिक के सबसे युवा निशानेबाज बने थे, लेकिन अनुभव के लिहाज से यह उनका पहला ओलिम्पिक था।
- २००१ के म्यूनिख कप में उन्होंने काँस्य पदक जीता। इसी साल मैनचेस्टर में वे १० मीटर एयर राइफल का स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे।
- २००४ में एथेंस ओलिम्पिक में अभिनव ने रिकॉर्ड तो कायम किया, लेकिन पदक जीतने से चूक गए।
- २००८ के बीजिंग ओलिम्पिक में बिंद्रा का निशाना सीधे सोने के पदक पर लगा।
- २०१४ राष्ट्रमण्डल खेल में अभिनव ने स्वर्ण पदक जीता।[२]
अभिनव बिंद्रा को सन २००९ में भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये पंजाब राज्य से हैं।[३][४] अभिनव बिंद्रा ज़गरेब में विश्व चैम्पियनशिप का स्वर्ण जीतने वाले और पेरिस में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी थे।[५]
सन्दर्भ
- ↑ अ आ एथलीट जीवनी: अभिनव बिंद्रा बीजिंग २००८ ओलंपिक्स का आधिकारिक जालस्थल
- ↑ साँचा:cite news
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ साँचा:cite web
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- लेख जिनमें अगस्त २००८ से असत्यापित तथ्य हैं
- भारतीय निशानेबाज़
- २००९ पद्म भूषण
- भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता
- भारत के ओलम्पिक खेल पदक विजेता
- हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
- चंडीगढ़ के खिलाड़ी
- पंजाबी लोग
- 1982 में जन्मे लोग
- जीवित लोग
- 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
- 2016 ओलम्पिक में भारत के खिलाड़ी
- राजीव गांधी खेल रत्न के प्राप्तकर्ता