श्रीवत्स गोस्वामी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
श्रीवत्स गोस्वामी
लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम श्रीवत्स प्रत्युष गोस्वामी
जन्म साँचा:br separated entries
मृत्यु साँचा:br separated entries
बल्लेबाजी की शैली बाएं हाथ से बल्लेबाजी
भूमिका विकेट-कीपर
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
2008/09 – वर्तमान बंगाल
2008–2010 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2011 कोलकाता नाइट राइडर्स
2012–2014 राजस्थान रॉयल्स
2018– वर्तमान सनराइजर्स हैदराबाद
साँचा:infobox cricketer/career
स्रोत : ईएसपीएन क्रिकइन्फो, ११ अप्रैल २०१८

श्रीवत्स गोस्वामी (जन्म १८ मई १९८९) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है [१]जो एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेट-कीपर हैं। उनका जन्म कोलकाता, पश्चिम बंगाल में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रतिभू गोस्वामी है। इन्होंने ११ वर्ष की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इन्होंने बंगाल [२]के लिए अंडर -१९ घरेलू क्रिकेट खेला है। जनवरी, २००८ में दक्षिण अफ्रीका में अंडर -१९ त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ९७ और बांग्लादेश के खिलाफ १०४ रन बनाए थे। मलेशिया में २००८ के अंडर-१९ क्रिकेट विश्व कप में, उन्होंने लीग मैचों में से एक में ५८ और न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में ५१ रन बनाए थे।[३]

ये इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके है। जबकि जनवरी २०१८ में २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में इन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने १ करोड़ से खरीदा है।[४]

सन्दर्भ

साँचा:football squad