श्रीलंका में हिन्दी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

श्रीलंका में हिन्दी भाषा को बहुत पसंद किया जाता है। हालांकि यहाँ केवल पाँच ही विद्यालयों में हिन्दी भाषा अनिवार्य रूप से पढ़ाई जाती है। यहाँ हिन्दी पाठ्यक्रम और परीक्षा की ज़िम्मेदारी केंद्रीय हिन्दी संस्थान संभालता है। यहाँ हर वर्ष लगभग 600 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होते हैं। केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के विभागाध्यक्ष मीरा सरीन का कहना है कि हिन्दी इनके लिए केवल रोजगार का जरिया नहीं है, यह कारोबार को भी नई ऊँचाई में ले जाने का साधन है। बेहद सम्मान की भावना के साथ श्रीलंकाई विद्यार्थियों में हिन्दी के प्रति ललक है।[१]

शिक्षा केन्द्र

भारत द्वारा श्रीलंका में हिन्दी के संस्थान स्थापित करने के बाद पाकिस्तान ने भी उर्दू भाषा के लिए यहाँ संस्थान शुरू किया। ज्योति परमार ने इस पर कहा कि हिन्दी गानों में कई उर्दू शब्दों का उपयोग किया जाता है। इस कारण उर्दू सीखने का लाभ भी मिलता है। लेकिन हिन्दी फिल्मों और गानों में मुख्य रूप से हिन्दी का उपयोग होता है और हिन्दी भाषा में भी उर्दू के शब्द होते हैं। इस तरह उर्दू केवल एक तरह से गानों को और हिन्दी को समझने में सहायक ही है।[२]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ