शेखर दत्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
शेखर दत्त
Shekhar Dutt.jpg

कार्यकाल
23 जनवरी 2010 - 18 जून 2014
पूर्वा धिकारी ई. एस. एल. नरसिंहन
उत्तरा धिकारी पदासीन

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा उप-सलाहकार
कार्यकाल
१ अगस्त २००७ - २००९

कार्यकाल
१ अगस्त २००५ - ३१ जुलाई २००७

राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा प्रशासनिक अधिकारी
साँचा:center

शेखर दत्त भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल रहे। इसके पहले वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए।[१]

जीवन-वृत्त

दत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा की १९६९ बैच के मध्य प्रदेश कैडर के अफसर है। वह भारतीय थलसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी रहे एवं १९७१ के भारत-पाक युद्ध में शौर्य के लिए उन्हें सेना पदक से भी नवाजा गया। दत्त मध्य प्रदेश सरकार के आदिम जाति और अनुसूचित जाति कल्याण, स्कूल शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभागों में प्रमुख सचिव रहने के साथ ही विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उन्हें भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में आयुर्वेद, योगप्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था।

भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक के रूप में दत्त ने २००३ नवम्बर में हैदराबाद, भारत में आयोजित हुए प्रथम एफ्रो-एशियाई खेलों की मेजबानी में भूमिका निभाई। बाद में वह रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त सचिव बने एवं अंततः सन् २००५ में भारत के रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया। जुलाई २००७ में शेखर दत्त सेवानिवृत्त हुए। इसके तुरंत पहले उन्हें दो वर्ष के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा उप-सलाहकार का कार्यकाल मिला।

सन्दर्भ


साँचा:s-start साँचा:s-gov साँचा:succession box साँचा:s-end

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:commonscat

साँचा:asbox