वॉल्टर हैमंड
लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found। लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found। | |
व्यक्तिगत जानकारी | |
---|---|
पूरा नाम | वॉल्टर रेजिनाल्ड हैमंड |
जन्म | साँचा:br separated entries |
मृत्यु | साँचा:br separated entries |
बल्लेबाजी की शैली | दाएँ हाथ |
गेंदबाजी की शैली | दाएँ हाथ मध्यम तेज़ |
भूमिका | मध्यक्रम के बल्लेबाज |
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी साँचा:infobox | |
घरेलू टीम की जानकारी | |
वर्ष | टीम |
1920–46, 1951 | ग्लॉस्टरशायर |
साँचा:infobox cricketer/career | |
स्रोत : CricketArchive, 8 जनवरी 2009 |
वॉल्टर रेजिनाल्ड "वॉली" हैमंड (6 जून 1903 – 1 जुलाई 1965, साँचा:lang-en) अंग्रेज़ क्रिकेट खिलाड़ी थे जिन्होनें 1927 और 1947 के बीच में 85 टेस्ट मैच खेलें। वो मुख्यत दाएँ हाथ के बल्लेबाज थे जो उपयोगी दाएँ हाथ से मध्यम तेज़ गति से गेंदबाज़ी भी करते थे। इन्होंने प्रथम श्रेणी में 50,000 हजार से ज़्यादा रन और 167 शतक बनाए। विज्डन क्रिकेटर्स अल्मनाक ने इन्हें इनकी मृत्यु के बाद क्रिकेट के इतिहास में चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रूप में वर्णित किया।[१]
क्रिकेट करियर
वॉल्टर का जन्म दक्षिण अफ्रीका के नटाल प्रांत में हुआ था। उनके पिता ब्रिटिश सेना में थे जिस कारण उनका तबादला जगह-जगह होता रहता था। उनके शुरुआती दिन दक्षिण अफ्रीका, हॉन्ग कॉन्ग और माल्टा में बीते। जब प्रथम विश्व युद्ध शुरु हो गया तो उनका परिवार इंग्लैंड आ गया। 1920 में ग्लॉस्टरशायर के लिए उन्होनें अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेला पर उन्हें पूर्णकालिक खेलने के लिए 1923 तक प्रतीक्षा करनी पड़ी, जब उनके ग्लूस्टरशायर के लिए खेलने की योग्यता को चुनौती दी गई क्योंकि वो ग्लॉस्टरशायर में पैदा नहीं हुए थे। उनकी क्षमता तुरंत भाप ली गई और तीन पूर्ण सत्रों के बाद, वह मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब के एक सदस्य के रूप में 1925-26 में वेस्टइंडीज का दौरा करने के लिए चुने गए, पर यहाँ उनको एक गंभीर बीमारी लग गई जिस कारण वो पूरे एक सत्र नहीं खेल पाए। अपनी तबियत सही होने के बाद वो काफ़ी रन बनाने लग गए और उन्हें इंग्लैंड टीम में चुन लिया गया।
शुरुआती असफलता के बाद वो 1928 की एशेज श्रंखला में चमके। उन्होनें 5 टेस्ट में 905 रन बनाए थे जो उस समय एक रिकॉर्ड था।[१] 1930 के दशक में काउंटी क्रिकेट में इनका वर्चस्व था। 1938 में इन्हें इंग्लैंड की टीम का कप्तान बना दिया गया जो ये द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भी बने रहे। 1946 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद इन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। दिल का दौरा पड़ने के कारण 1965 में इनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु के बाद ये गौर किया गया कि उनकी काबिलियत और उनके रिकॉर्ड काफ़ी हद तक डॉन ब्रेडमैन के आगे दब गए।[२][३]
कीर्तिमान
ये वो रिकॉर्ड हैं जो हैमंड के कभी एक समय थे[३]
- सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच खेले। (85)
- इंग्लैंड के लिए सबसे ज़्यादा शतक। (22)
- टेस्ट मैच में सबसे ज़्यादा रन। (7249)
- एक टेस्ट श्रंखला में सबसे ज़्यादा रन। (905)
- टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर। (336)