वेलकम (फ़िल्म श्रृंखला)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
वेलकम
निर्देशक अनीस बज्मी
निर्माता फिरोज नाडियाडवाला
पटकथा अनीस बज्मी
राजीव कौल
प्रफुल्ल पारेख
राजन अग्रवाल
(‘वेलकम बैक’)
कहानी अनीस बज्मी
राजीव कौल
अभिनेता अनिल कपूर
नाना पाटेकर
परेश रावल
अक्षय कुमार
जॉन अब्राहम
कैटरीना कैफ
श्रुति हासन
संगीतकार साजिद-वाजिद साँचा:small
आदेश श्रीवास्तव साँचा:small
छायाकार संजय एफ. गुप्ता साँचा:small
कबीर लाल साँचा:small
संपादक अशफाक मकरानी साँचा:small
स्टीवन बर्नार्ड साँचा:small
स्टूडियो बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप
स्विस एंटरटेनमेंट प्रा.लीमि. साँचा:small
वितरक यूटीवी मोशन पिक्चर्स साँचा:small
इरोस इंटरनेशनल साँचा:small
प्रदर्शन साँचा:nowrap 1: 21 December 2007 (2007-12-21)
2: 4 September 2015 (2015-09-04)
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

वेलकम भारतीय एक्शन -हास्य फ़िल्मों की एक श्रृंखला है, जिसे फिरोज नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित किया गया हैं। पहला भाग वेलकम 2007 में[१] और दूसरा भाग वेलकम बैक 2015 में प्रदर्शित हुआ था।[२] इसका एक तीसरा भाग वेलकम टू द जंगल वर्तमान में उत्पादन में है।[३]

विवरण

वेलकम 2007

2007 में आई इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी द्वारा किया गया था। फ़िल्म में मुख्य कलाकार नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल, अक्षय कुमार, और कैटरीना कैफ है, साथ ही अन्य कलाकार में फ़िरोज खान और मल्लिका शेरावत आदि है।

उदय (नाना पाटेकर), एक आपराधिक डॉन, अपनी बहन संजना (कैटरीना कैफ) शादि करना चहता है, लेकिन कोई भी अपराध परिवार से नहीं जुड़ना चाहता है। डॉ. घुंघरू (परेश रावल) भी अपने भतीजे, राजीव (अक्षय कुमार) की शादी करने की कोशिश करता हैं, लेकिन उसकी एक ही शर्त होती है कि लड़की एक शुद्ध सभ्य परिवार की होनी चाहिए। राजीव और संजना शादी करना चाहते है लेकिन संजना के भाई का अपराधिक पृष्ठभूमि के कारण राजीव के मामा डॉ. घुंघरू मना कर देता है राजीव संजना अपनी शादी के लिये अपने भाई को अपराध के रास्ते से अलग करने के लिये कई प्रयाश करते है। जिसमें कई मोड़ आते है।

वेलकम बैक 2015

2015 में प्रदर्शित यह फ़िल्म भी अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित की गई है। फिल्म में कुछ नये पात्रो को लाया गया है। वही कुछ पुराने पात्रो को अलग किया गया है। नाना पाटेकर, परेश रावल, व अनिल कपूर इस भाग में भी उन्ही चरित्र में दिखाई दिये। लेकिन इस बार अक्षय कुमार के स्थान पर जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में है। कैटरीना कैफ कि जगह श्रुति हासन ने किरदार निभाया है।

उदय शेट्टी (नाना पाटेकर) और मजनू पांडे (अनिल कपूर) अपराध का जीवन समाप्त कर ईमानदार व्यवसायी बन जाते हैं। और दुबई में बस जाते हैं। भारत से दो ठग महिलाएं, पूनम (डिंपल कपाड़िया) और बबीता (अंकिता श्रीवास्तव), खुद को नजफगढ़ की महारानी पद्मावती और राजकुमारी चांदनी के रूप में पेश करती हैं ताकि उदय और मजनू से पैसे ऐठे जा सकें। बबीता उदय और मजनू दोनो को अपने प्यार में फसा लेती है। बाद में, यह पता चलता है कि उदय की एक और बहन रंजना (श्रुति हासन) है, जो उसके पिता की तीसरी शादी से होती है। उसके पिता और मजनू और उदय को रंजना का विवाह किसी अच्छे परिवार में करने के लिये मर जाता है।

फिल्म तब राजीव के चाचा, डॉ. घुंगरू (परेश रावल) के पास चली जाती है, जिसे पता चलता है कि उसकी पत्नी की पिछली शादी से एक सौतेला बेटा अज्जू (जॉन अब्राहम) है जिससे वह अनजान था। अज्जू मुंबई का एक गुंडा होता है, और रंजना और वो शादी करना चाहते है। इस बीच, मजनू और उदय ने डॉक्टर घुँघरू के सौतेले बेटे के साथ रंजना के विवाह की व्यवस्था करते है, यह जानते हुए कि वह एक सज्जन है। हालांकि, सगाई समारोह में, अज्जू की सच्चाई का खुलासा हो जाता, जिसमें अज्जू उसकी रंजना से शादी न कराने पर उनको धमकी देता है।

अज्जू को सबक सिखाने के लिए, उदय और मजनू वांटेड भाई, (नसीरुद्दीन शाह) से मिलने जाते हैं, जो एक कुख्यात अंधा डॉन है। वे अज्जू को मारने के लिए अपने पुराने, हिंसक तरीकों पर भी लौट आते हैं। दोनों भाई यह जानकर हैरान हैं कि वांटेड का बेटा हनी (शाइनी आहूजा) रंजना को पसंद करता है और उससे शादी करना चाहेगा। वे अज्जू के साथ-साथ वांटेड के बेटे को दरकिनार करने के लिए रंजना की शादी किसी और सभ्य आदमी से कराने का फैसला करते हैं। हालांकि, अज्जू और डॉ. घुंगुरो के कारण, जो बबीता और पूनम के साथ मिले होते हैं, वे वांटेड भाई द्वारा पकड़े जाते हैं, जो उन्हें अपने द्वीप पर ले आते है।

वहां, अज्जू और डॉ. घुंगरू ने हनी को समझाने की कोशिश की कि वह अब रंजना से प्यार नहीं करता और बबिता उसका सच्चा प्यार है। इस बीच, उदय और मजनू अज्जू को मारने की कोशिश करते हैं, लेकिन डॉ. घुंगुरो, अज्जू और रंजना द्वारा नाकाम रहते हैं। उन सभी के अनजाने, उनकी सारी गतिविधियाँ कैमरा द्वारा रिकॉर्ड हो जाता है, जिसके कारण वांटेड भाई और हनी सभी को खत्म करने की योजना बनाते हैं। हालांकि, हनी को उन सभी द्वारा अपहरण कर लिया जाता है और वे रेगिस्तान की ओर भागते हैं जहां वांटेड भाई द्वारा उनका पीछा किया जाता है। खुद को बचाने के बीच में, डॉ. घुंगरू वांटेड भाई को धक्का मार देता है, जिससे वह बेहोश हो जाता है। इस बीच, ऊंटों का एक समूह वहां आ जाता है। अज्जू वांटेड भाई को ऊंटों की भगदड़ से बचाता है और चोट लगने से उसकी दृष्टि वापस आ जाती है। वांटेड भाई खुद कृतज्ञता के रूप में, रंजना के साथ अज्जू के विवाह की व्यवस्था करता हैं, अज्जू को उसका 'दूसरा बेटा' मानता हैं।

कलाकार और पात्र

पात्र फ़िल्म
वेलकम
(2007)
वेलकम बैक
(2015)
सागर "मजनू" पांडे अनिल कपूर
उदय शेट्टी नाना पाटेकर
डॉ. घुंगरू परेश रावल
मिसेस घुंगरू सुप्रिया कार्निक
उदय शेट्टी का वकील आदि ईरानी
उदय शेट्टी का अंगरक्षक हैरी जोश
मजनू का साथी गुंडा स्नेहल डाबी
बल्लू मुशताक ख़ान
मि. कपूर रंजीत
राजीव सैनी अक्षय कुमार अक्षय कुमार
साँचा:small
रणवीर धनराज ज़ाका
साँचा:small
फ़िरोज़ ख़ान फ़िरोज़ ख़ान
साँचा:small
संजना शेट्टी कटरीना कैफ
इशिका / ईशा मल्लिका शेरावत
लकी शेरेवीर वकिल
पुरुषोत्तम परेश गनात्रा
नगरपालिका कार्यकर्ता चार्ली
पंडित संजय मिश्रा
नकली फिल्म निर्देशक विजय राज
नकली फिल्म निर्माता असरानी
सुनील शेट्टी स्वंय
साँचा:small
कथावाचक ओम पुरी
विशिष्ट उपस्थित
गाने में
मलाइका अरोड़ा राधिका बंगिया
साँचा:small
साक्षी मग्गो
साँचा:small
लॉरेन गोटलिब
साँचा:small
रीमा देबनाथ
साँचा:small
सुरवीन चावला
साँचा:small
स्निग्धा गुप्ता मेहता
साँचा:small
अजय "अज्जू" बारसी जॉन अब्राहम
रंजना शेट्टी श्रुति हासन
शंकर शेट्टी नाना पाटेकर
पूनम / महारानी पद्मावती डिंपल कपाड़िया
बबीता / राजकुमारी चांदनी अंकिता श्रीवास्तव
वांटेड भाई नसीरुद्दीन शाह
हनी शाइनी आहूजा
बादशाह भाई नीरज वोरा
दर्जी राजपाल यादव

कर्मी दल

पेशा फ़िल्म
वेलकम
(2007)
वेलकम बैक
(2015)
वेलकम टू द जंगल
(TBA)
निर्देशक अनीस बज्मी TBA
निर्माता फिरोज नाडियाडवाला
पटकथा अनीस बज्मी
राजीव कौल
प्रफुल्ल पारेख
अनीस बज्मी
राजीव कौल
राजन अग्रवाल
प्रफुल्ल पारेख
TBA
कहानी अनीस बज्मी
राजीव कौल
TBA
छायांकन संजय एफ. गुप्ता कबीर लाल TBA
संपादक अशफाक मकरानी स्टीवन बर्नार्ड TBA
संगीतकार आनंद राज आनंद, हिमेश रेशमिया, साजिद-वाजिद मीत ब्रदर्स, अनु मलिक, अभिषेक रे TBA
बैकग्राउंड स्कोर साजिद-वाजिद आदेश श्रीवास्तव हंस ज़िम्मर

प्रदर्शन और कमाई

फ़िल्म प्रदर्शन दिनांक बजट बॉल्स ऑफिस कमाई
वेलकम 21 दिसम्बर 2007 ३९० मिलियन (US$५.१२ मिलियन)[४] 1.45 अरब (US$१९.०३ मिलियन)[५]
वेलकम बैक 4 सितम्बर 2015 ७७० मिलियन (US$१०.११ मिलियन)[६] 1.68 अरब (US$२२.०५ मिलियन)[७]
कुल 1.16 अरब (US$१५.२२ मिलियन)
साँचा:small
3.13 अरब (US$४१.०८ मिलियन)
साँचा:small

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।