हिमेश रेशमिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया २०१५
हिमेश रेशमिया २०१५
पृष्ठभूमि की जानकारी
जन्मनामहिमेश रेशमिया
अन्य नामहर, हिमेश, हिमेश भाई, म्यूजिकल हिट मशीन
जन्मसाँचा:br separated entries
मूलभावनगर, गुजरात, भारत
मृत्युसाँचा:br separated entries
शैलियांBollywood Music
संगीत निर्देशक, गायक, अभिनेता, टेलीविजन निर्माता, गीतकार, फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, वितरक
वाद्ययंत्रगिटार, ड्रम्स, तबला, ढोल, ढोलोएक एंड हरमोईनुम
सक्रिय वर्ष१९९१ - से अब तक
लेबलटी-सीरीज़
एच. आर. म्यूज़िक
संबंधित कार्यSa Re Ga Ma Pa Challenge 2005

Sa Re Ga Ma Pa Challenge 2007
Sa Re Ga Ma Pa Challenge 2009
(Zee TV)
Music Ka Maha Muqqabla
(STAR Plus)
Sur Kshetra

(Sahara One)

साँचा:template otherसाँचा:ns0

हिमेश रेशमिया (जन्म: 23 जुलाई 1973) एक गायक, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता तथा फिल्म निर्माता हैं, जो प्रमुखतः हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत हैं। वर्ष 1998 में आयी प्यार किया तो डरना क्या से बॉलीवुड फिल्मों में एक संगीतकार के रूप में पदार्पण करने वाले हिमेश ने अगले कुछ वर्षों में हेलो ब्रदर (1999), कुरुक्षेत्र (2000), जोड़ी नम्बर वन (2001) और हमराज़ (2002) जैसी फिल्मों में संगीत दिया; हमराज़ के लिए उन्हें उनका पहला फ़िल्मफेयर नामांकन मिला था। इसके बाद 2003 में उन्होंने तेरे नाम फिल्म में संगीत दिया, जिसकी संगीत एल्बम उस वर्ष की सर्वाधिक बिकने वाली एल्बम थी, और इसके लिए उन्हें फ़िल्मफेयर, स्क्रीन तथा स्टार गिल्ड समेत कई पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त हुए। तेरे नाम ने उन्हें बॉलीवुड में एक सफल संगीतकार के रूप में स्थापित किया, और फिर 2004 में उन्होंने रन, टार्ज़न, ऐतराज़ और दिल मांगे मोर जैसी फिल्मों में संगीत दिया।

करियर

2006 में वह लंदन के वेम्ब्ले स्टेडियम में प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय कलाकार बने।[१]

अभिनीत फिल्में

  1. आप का सुरुर द रियल लव सटोरी (2007) - स्वयं
  2. क़र्ज़ (2008) - मोंटी ओबेरॉय
  3. रेडियो (2009) - आरजे विवान शाह
  4. कजरारे (2010) - राजीव/रॉकी
  5. दमादम (2011) - समीर
  6. खिलाडी 786 (2012) - मनसुख देसाई
  7. अ न्यू लव इश्टोरी (2013) - सिकंदर वर्मा/सिक्कू
  8. द एक्स्पोस (2014) - रवि कुमार
  9. तेरा सुरूर (2016) - रघु
  10. happy hardy

डिस्कोग्राफ़ी

वर्ष फ़िल्म टिप्पणी संदर्भ
1998 प्यार किया तो डरना क्या जतिन-ललित तथा साजिद-वाजिद के साथ
बंधन आनंद राज आनंद के साथ
1999 हेलो ब्रदर साजिद-वाजिद के साथ
2000 दुल्हन हम ले जाएंगे प्रथम एकल फ़िल्म
कुरुक्षेत्र
कहीं प्यार ना हो जाये
2001 जोड़ी नम्बर वन आनंद राज आनंद के साथ [२]
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया [३]
2002 क्या दिल ने कहा [४]
हमराज़ [५]
ये है जलवा
चलो इश्क़ लड़ाएं [६]
2003 चुरा लिया है तुमने [७]
फुटपाथ नदीम-श्रवण के साथ [८]
तेरे नाम साजिद-वाजिद के साथ [९]
ज़मीन [१०]
2004 तुम – अ डेंजरस ऑब्सेशन
बर्दाश्त [११]
रन [१२]
जूली [१३]

व्यक्तिगत जीवन

1995 में तब 21 वर्षीय हिमेश ने कोमल से शादी की थी।[१४] उनका एक पुत्र स्वयं है। 2016 में दोनों ने आम सहमति से तलाक के लिए आवेदन दिया, जो 2017 में जाकर स्वीकृत हुआ।[१५] 2018 में हिमेश ने टीवी अभिनेत्री सोनिया कपूर से विवाह कर लिया।[१६]

नामांकन और पुरस्कार

स्क्रीन वीकली पुरस्कार

सन्दर्भ

छोटे कलाकारों को आगे लाने का प्रयास करते है |

बाहरी कड़ियाँ