लोनावला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साँचा:if empty
Lonavala
लोणावळा
{{{type}}}
लोनावला में पश्चिमी घाट का दृश्य
लोनावला में पश्चिमी घाट का दृश्य
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
देशसाँचा:flag/core
प्रान्तमहाराष्ट्र
ज़िलापुणे ज़िला
क्षेत्रसाँचा:infobox settlement/areadisp
ऊँचाईसाँचा:infobox settlement/lengthdisp
जनसंख्या (2011)
 • कुल५७,६९८
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
भाषा
 • प्रचलितमराठी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड410401
दूरभाष कोड02114
वाहन पंजीकरणMH-12, MH-14

साँचा:template other

लोनावला (Lonavala) भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे ज़िले में स्थित एक हिल स्टेशन और नगर है।[१][२][३]

विवरण

लोनावला दो प्रमुख शहरों पुणे और मुंबई के बीच, पुणे से 64 कि॰मी॰ और मुंबई से 96 कि॰मी॰ की दूरी पर स्थित है। भारत भर में लोनावला इसकी प्रसिद्ध मिठाई चिक्की के लिए प्रसिद्ध है। यह पुणे और मुंबई के बीच के रेलमार्ग पर स्थित एक प्रमुख स्टेशन भी है। पुणे और मुंबई के बीच स्थित दोनों प्रमुख सड़कों, मुम्बई-पुणे द्रुतगति मार्ग और मुंबई-पुणे राजमार्ग पर भी यह पड़ता है।

मानसून के दौरान यह जीवंत हो उठता है, जब चारों ओर हरियाली छा जाती है और सभी सूखे झरने और तालाब पानी से भर जाते हैं।

नामोत्पत्ति

शब्द लोनावला, प्राकृत भाषा के दो शब्दों लेन और अवली से मिल कर बना है जहां लेन का अर्थ पत्थरों को काट कर बनाया "आश्रय स्थल" है वहीं अवली का अर्थ "शृंखला" है, इस प्रकार लोनावला का अर्थ लेनों की एक शृंखला से है।

इतिहास

आज का लोनावला कभी यादव वंश का एक भाग था। मुग़लों ने इस स्थान के सामरिक महत्व को देखते हुए इसे एक लंबे समय तक अपने कब्ज़े में बनाए रखा। इस स्थान पर उपस्थित किलों और मावला योद्धाओं ने मराठाओं और पेशवा साम्राज्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1871 में लोनावला और खंडाला नामक दोनों पर्वतीय स्थलों की खोज बॉम्बे प्रेज़ीडेसी के तत्कालीन गवर्नर लॉर्ड एल्फिंस्टोन ने की थी।

बिग बॉस

तेलिविज़न प्रोग्राम, बिग बॉस, का घर भी लोनावला में ही बनाया गया है।

यातायात

लोनावला शहर मध्य रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग 48 द्वारा मुंबई और पुणे शहर से जुड़ा हुआ है। मुंबई-पुणे के बीच चलने वाली सारी रेलगाड़ियाँ लोनावला स्टेशन पर रुकती हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831
  2. "Mystical, Magical Maharashtra स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458
  3. Hunter, William Wilson, Sir, et al. (1908). Imperial Gazetteer of India, Volume 18, pp 398–409. 1908-1931; Clarendon Press, Oxford