लॉरेन गॉटलिब

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लॉरेन गॉटलिब
Lauren Gottlieb.jpg
लॉरेन गॉटलिब अगस्त 2013 में
जन्म 8 June 1988 (1988-06-08) (आयु 36)
एरिजोना, संयुक्त राष्ट्र
व्यवसाय अभिनेत्री
वेबसाइट
www.lauren-gottlieb.com

लॉरेन गॉटलिब (जन्म: 8 जून 1988) एक अमेरिकी नृत्यांगना और अभिनेत्री हैं।[१] यह एक अमेरिकी कार्यक्रम सो यू थिंक यू केन डांस में भाग लेने के कारण जानी जाती हैं। इसी के बाद यह भारतीय बॉलीवुड फिल्म एबीसीडी में भी एक मुख्य किरदार के रूप में अभिनय किया। यह इनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद यह भारत के एक नृत्य कार्यक्रम झलक दिखला जा में भी पुनीत पाठक के साथ भी नजर आईं!

भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के नए भोजपुरी होली सॉन्ग (New Bhojpuri Holi Song) ने यू-ट्यूब पर आग लगा रखी है. यह गाना रिलीज होने के बाद से अब तक यू-ट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड बना हुआ है।

गाने का नाम 'कमरिया हिला रही है' (Kamariya Hila Rahi hai) है. इस गाने को लॉलीपॉप लागेलू गाने से विश्व प्रसिद्धि पाने वाले भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने गया है।

इस गाने में भोजपुरी सिंगर पायल देव ने उनका साथ दिया है. रिलीज होने के 3 दिन के अंदर यू-ट्यूब पर इस गाने को अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

होली से ठीक पहले आए इस गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. पवन सिंह के चाहने वालों के लिए यह एक तरह का नया गाना है क्योंकि इसमें भाषा की बात करें तो भोजपुरी की जगह हिंदी का प्रयोग किया गया है।

पवन सिंह के होली सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, हुआ वायरल

गाने में पवन सिंह के साथ लॉरेन गॉटलिब की कैमेस्ट्री बेजोर दिख रही है. इस वीडियो में गॉटलिब बेहद हॉट दिख रही हैं।

नृत्य

इन्होंने 2004 में टाइस डिओरिओ से नृत्य की शिक्षा लेकर एक अमरीकी कार्यक्रम सो यू थिंक यू केन डांस में भाग लिया।[२][३]

कार्यक्रम के दौरान लौरेन ने रिहाना, मारिया केरे, ब्रिटनी स्पियर्स, शकीरा, सीन किंग्स्टन, केरी अंडरवुड, विललो स्मिथ, और एनरिकुए ल्ग्लेसियस के साथ काम किया। नृत्य के कार्य के साथ-साथ डिसासटर मूवी और हेनाह मोंटेना आदि फिल्मों में भी कार्य किया।

यह झलक दिखला जा के संस्करण 6 में उच्च अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।[४] साथ ही यह झलक दिखला जा के 7वें संस्करण में भी नजर आईं।[५] इन्होंने झलक दिखला जा के 7वें संस्करण में सलमान यूसुफ खान के साथ भाग लिया।[६][७]

अभिनय

लॉरेन ने पहली बार घोस्ट व्हिसपरर में अभिनय किया इसके बाद वह अतिथि के रूप में मेक इट आर ब्रेक इट और सीएसआई: क्राइम सीन इन्वैस्टिगेशन में और इसके बाद अलविन एण्ड दी चिपमुंक्स: चिपव्रेक्केड में कार्य किया। इसके बाद 2013 में रेमो डीसूजा के साथ एबीसीडी नामक एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म में कार्य किया।[८][९] फिल्म में अभिनय करने के लिए वह भारत में मार्च 2013 में आयीं और 3 महीने तक हिन्दी सीखी।[१०] इन्होंने मुंबई की एक लड़की रिया की भूमिका में इस फिल्म में पात्र निभाया। इसी के साथ वह डांस इंडिया डांस में भी गई थीं।

फिल्में

फिल्म वर्ष पात्र टिप्पणी
डिसास्टर 2008 चेयरलीडर नृत्यक
हेना मोंटेना 2009 नृत्यक
ब्रिंग इट ऑन: फाइट टु दी फिनिश 2009 आल स्टार जैगुआर डांसर
एलविन एण्ड दी चिपमुंक्स: चिपव्रेक्केड 2011 क्लब वुमेन #2 / कूकी
एबीसीडी 2013 रिया
डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी! 2015 कलकत्ता कीस गाने में
एबीसीडी 2 2015 ऑलिव
वैल्कम टू कराची 2015 आईएसआई जासूस
अंबरसरिया - दिलजीत दोसांझ[११]

धारावाहिक

नाम वर्ष पात्र
सो यू थिंक यू केन डांस 2005 Herself
घोस्ट व्हिसपेरेर 2005 डायना की मित्र
ग्ली 2009-2010 नृत्यक
सीएसआई: क्राइम सीन इन्वैस्टिगेशन 2010 सूजेन
झलक दिखला जा (संस्करण 6) 2013 स्वयं
कॉमेडी नाइट्स विध कपिल 2014 विशेष उपस्थिती
झलक दिखला जा (संस्करण 7) 2014 स्वयं

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. साँचा:cite web
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. साँचा:cite web
  7. साँचा:cite web
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  10. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  11. साँचा:cite news

बाहरी कड़ियाँ