नोरा फतेही

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
नॉरा फ़त्ही
Nora Fatehi snapped at Krome studio in Bandra.jpg
राष्ट्रीयता कनाडाई
जातीयता मोरक्कन
हस्ताक्षर
[[Image:साँचा:wikidata|128px]]

नॉरा फ़त्ही एक मोरक्कन विरासत की कनाडाई नर्तकी, अभिनेत्री और मॉडल हैं।[१] वह हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा की फिल्मों में दिखाई दी हैं।[२][३]

अभिनय

इन्होंने बॉलीवुड फ़िल्म रोर में अभिनय किया। बाद में इन्होंने पुरी जगन्नाध की टॉलीवुड फ़िल्म टेम्पर में एक विशेष गीत के लिए हस्ताक्षर किये। इन्होंने विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित फ़िल्म मिस्टर एक्स में इमरान हाशमी और गुरमीत चौधरी के साथ भी महेश भट्ट द्वारा निर्मित विशेष प्रदर्शन किया है।

दिसंबर २०१४ के आरंभ में इन्होंने पुरी जगन्नाध की टेम्पर पर हस्ताक्षर किये, जो तेलुगू सिनेमा में इनके आरंभ का प्रतीक थी। बाद में, इन्होंने बाहुबली: द बिगिनिंग और किक २ जैसी फ़िल्मों में प्रसिद्ध होने के लिए हस्ताक्षर किये।

जून २०१५ के अंत में, इन्होंने एक तेलुगू फ़िल्म शेर के लिए हस्ताक्षर किये। अगस्त २०१५ के अंत में, नॉरा ने एक तेलुगू फ़िल्म लोफ़र ​​पर हस्ताक्षर किये, जो पुरी जगन्नाध द्वारा निर्देशित हैं, वरुण तेज के सामने। नवंबर २०१५ के अंत में फ़त्ही ने ओपीरी फ़िल्म पर हस्ताक्षर किये। दिसंबर २०१५ में, फ़त्ही ने बिग बॉस हाउस में प्रवेश किया जो कि इसके नौवें सीज़न में एक वाइल्ड कार्ड प्रवेशक थीं। नॉरा ने घर के भीतर ३ सप्ताह बिताए जब तक कि ये १२वें सप्ताह (दिवस ८३) में बेदख़्ल नहीं हो गयीं। नॉरा २०१६ में झलक दिखला जा पर एक प्रतियोगी थी। नॉरा बाटला हाउस फ़िल्म के कलाकारों में शामिल हो गयीं।[४][५]

फ़त्ही अपनी पहली भाषा के रूप में अंग्रेज़ी बोलती हैं, हालांकि ये हिंदी, फ़्रांसीसी और अरबी भी बोल सकती हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:commonscat