रोज़िया वॉटर टैंक्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
रोज़िया वॉटर टैंक्स
Rosia Water Tanks
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude।
सामान्य विवरण
स्थान रोज़िया खाड़ी, जिब्राल्टर
शहर साँचा:ifempty
निर्देशांक स्क्रिप्ट त्रुटि: "geobox coor" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
निर्माणकार्य शुरू 1799
निर्माण सम्पन्न 1804
शुरुआत साँचा:ifempty
ध्वस्त साँचा:ifempty
योजना एवं निर्माण
मुख्य ठेकेदार जॉन मारिया बोश्शेटी

रोज़िया वॉटर टैंक्स (साँचा:lang-en) (हिन्दी: रोज़िया पानी की टंकियाँ) उन्नीसवी शताब्दी के शुरुआत में ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में रोज़िया खाड़ी के समीप निर्मित हुई पानी एकत्रित करने की विशाल टंकियाँ थीं। इनका निर्माण एडमिरल जॉन जर्विस, सेंट विन्सेन्ट के पहले अर्ल, की सिफारिश के आधार पर हुआ था। उनकी सलाह थी की विक्चुअलिंग यार्ड संरचना रोज़िया खाड़ी के पास स्थानांतरित कर दिया जाए।[१][२][३] यह संरचना शाही नौसेना के जहाजों को एक ही स्थल पर पानी व खाने की आपूर्ति करने का काम करता थी।[४] वर्ष 2004 तक रोज़िया वॉटर टैंक्स पर यूनाइटेड किंगडम के रक्षा मंत्रालय का अधिकार रहा। 2004 में मंत्रालय ने टंकियों का अधिकार जिब्राल्टर की सरकार को हस्तांतरित कर दिया।[५] स्थानीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर पर हुई आलोचना और जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट द्वारा न्यायालय में दर्ज किए गए केस के बावजूद भी जिब्राल्टर सरकार ने 2006 में इन एतिहासिक टंकियों को ध्वस्त करवा दिया जिससे खाली हुए स्थान पर किफायती घरों का निर्माण किया जा सके। जब परियोजना को पूरा करने के लिए ऑईएम इंटरनेशनल निर्माण कंपनी का वित्त पोषण अपर्याप्त साबित हुआ तब सरकार ने स्थल को पुनः जब्त कर लिया।[६]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ