नन्स वैल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
नन्स वैल
Nun's Well
Nun's Well, Europa Point, Gibraltar.jpg
यूरोप पॉईंट पर नन्स वैल
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 422 पर: No value was provided for longitude।
सामान्य विवरण
अवस्था पुनर्स्थापित
स्थान यूरोपा पॉईंट, जिब्राल्टर
शहर साँचा:ifempty
निर्देशांक स्क्रिप्ट त्रुटि: "geobox coor" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
निर्माणकार्य शुरू मूरिश काल (1462 से पहले)
शुरुआत साँचा:ifempty
पुनर्निर्माण 1988
ध्वस्त किया गया साँचा:ifempty
स्वामित्व जिब्राल्टर सरकार
पूनर्निर्माण दल
संरचनात्मक अभियंता रॉयल इंजीनियर्स

नन्स वैल (साँचा:lang-en) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक प्राचीन भूमिगत जलाशय है। यह यूरोपा पॉईंट के नजदीक मौजूद है और ऐसा माना जाता है कि यह मूरिश काल का है। यह उन चुनिन्दा साक्ष्यों में से एक है जो जिब्राल्टर में कृत्रिम जल की आपूर्ति को साबित करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस कुंड का यह नाम शिराइन ऑफ़ आर लेडी ऑफ़ यूरोप में रहने वाली ननो से व्युत्पन्न है। अठारहवी शताब्दी में नन्स वैल मिलिट्री को जल की आपूर्ति करता था। उन्नीसवी शताब्दी के शुरुआत में यह पड़ोस में निर्मित मद्यनिर्माणशाला को जल मुहैया कराता था। वर्ष 1988 में रॉयल इंजीनियर्स ने इसकी वर्तमान मुख्य इमारत का निर्माण किया था जो देखने में कैसल जैसी लगती है। 2010-2011 में नन्स वैल विवाद का केंद्र बन गया था जब इस स्थल के नवीनीकरण का कार्य चल रहा था।

इतिहास

जॉन ड्रिंकवॉटर बेथ्यून

नन्स वैल इबेरियाई प्रायद्वीप के एकदम दक्षिण छोर पर स्थित ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक प्राचीन भूमिगत जलाशय है।[१][२] यह यूरोपा पॉईंट में स्थित है जो जिब्राल्टर का दक्षिणी सिरा है और जहाँ यूरोपा सड़क समाप्त होती है।[३][४] यह कुंड यूरोपा न्यू सड़क पर यूरोपा फ्लैट्स के समीप, केटली वे टनल के दक्षिणी प्रवेशद्वार के आगे तथा इब्राहीम-अल-इब्राहीम मस्जिद के पास उसके दक्षिण में स्थित है। इस संरचना की पूर्व दिशा में जलाशय में प्रवेश करने के लिए सीढ़ियाँ हैं जो भूमिगत तल पर बने दरवाजे तक जाती हैं।[५][६][७] जलाशय में दो विशाल भूमिगत मेहराबदार चैम्बर हैं जिनमें जमीनी पानी निकासित किया जाता था। नन्स वैल मूरिश काल के समय में स्थापित हुआ माना जाता है तथा उन चुनिन्दा साक्ष्यों में से एक है जो जिब्राल्टर में कृत्रिम जल की आपूर्ति को साबित करते हैं।[८][३][६]


ऐसी मान्यता है कि इस कुंड का नाम शिराइन ऑफ़ आर लेडी ऑफ़ यूरोप का पहले ध्यान रखने वाली नन्स से उद्भव हुआ है। यह तीर्थ यूरोपा पॉईंट में ही स्थित एक अन्य एतिहासिक स्थल है।[३] नन्स वैल यूरोपा पॉईंट लाइटहाउस की सामीप्य में भी आता है।[९]

वर्ष 1753 में जिब्राल्टर के राज्यपाल हम्फ्री ब्लैंड ने जलाशय के चैम्बर्स की सफ़ाई के आदेश दिए। इसके पश्चात इस जलाशय से मिलिट्री के लिए पानी की आपूर्ति करी जाने लगी।[६] नन्स वैल का वर्णन ब्रिटिश अधिकारी और सैन्य इतिहासकार जॉन ड्रिंकवॉटर बेथ्यून के जर्नल के दूसरे संस्करण में किया गया था। इस जर्नल अ हिस्ट्री ऑफ़ द लेटर सीज ऑफ़ जिब्राल्टर में जिब्राल्टर की घेराबंदी के इतिहास का वर्णन है तथा यह 1786 में प्रकाशित हुआ था। जिस कथन में इसका जिक्र हुआ वह है: "टुवर्ड्स यूरोपा अड्वान्स इज़ अ मूरिश बाथ, कॉल्ड बाए द गैरीसनस, द नन्स वैल। इट इज़ सन्क ऐट फीट डीप इन द रॉक, इज़ 72 फीट लॉन्ग, एण्ड 42 फीट ब्रॉड, एण्ड, टू प्रिज़र्व द वॉटर, हॅज़ एन आर्चड रूफ़, स्पोर्टिड बाय पिलर्स"।[१०][११]

दीर्घा

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ