रीता फारिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
रीता फारिया पॉवेल
जन्म साँचा:birth year and age
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय मॉडल, चिकित्सक (फिजिशियन)
कार्यकाल 1966–वर्तमान
प्रसिद्धि कारण पहली एशियाई और भारतीय मिस वर्ल्ड
बच्चे 2
संबंधी डॉ॰ डेविड पॉवेल (पति)
पुरस्कार मिस वर्ल्ड 1966

रीता फारिया पॉवेल (1945) मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं।[१] वे पहली भारतीय मिस वर्ल्ड हैं, जिन्होने चिकित्सा शास्त्र में विशेषज्ञता हासिल की।

शिक्षा एवं करियर

मुंबई में 1945 में जन्मी रीता पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड का टाइटिल जीता। एक साल मॉ‌डलिंग की ऊंचाइयों को छूने के बाद रीता ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। उन्होने मुंबई स्थित ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जमशेदजी जीजाबाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से एम बी बी एस में स्नातक किया। उसके बाद वे किंग्स कॉलेज एवं अस्पताल, लंदन में उच्च अध्ययन हेतु चली गई। 1971 में उन्होने डेविड पॉवेल से शादी की और 1973 में दोनों डबलिन में रहने लगे, जहां उन्होने डोकटरी की प्रेक्टिस करना शुरू किया।[२]

उन्होने दोबारा फैशन की दुनिया में 1998 में फेमिना मिस इंडिया की जज के तौर पर कमबैक किया। वे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी बतौर जज शामिल हो चुकी हैं।[३]

सम्मान/पुरस्कार

व्यक्तिगत जीवन

उनकी शादी 1971 में हुई। वर्तमान में वे डबलिन, आयरलैंड में अपने एंडोक्राइनोलॉजिस्ट पति डेविड पॉवेलके साथ रहती है।[४] उनके दो बेटे और पाँच पोते-पोतियाँ हैं।[५]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite web
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ