राजू श्रीवास्तव
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
| राजू श्रीवास्तव | |
|---|---|
|
राजू श्रीवास्तव | |
| व्यवसाय | हास्य कलाकार |
| कार्यकाल | १९९३ से अब तक |
|
वेबसाइट http://www.rajusrivastav.com/ | |
राजू श्रीवास्तव (जन्म : २५ दिसम्बर १९६३, कानपुर) भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार हैं। वह मुख्यत: आमआदमी और रोज़मर्रा की छोटी छोटी घटनाओं पे व्यंग सुनाने के लिए जाने जाते हैं[१][२][३]
जीविका
श्रीवास्तव १९९३ से हास्य की दुनिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने कल्यानजी आनंदजी, बप्पी लाहिड़ी एवं नितिन मुकेश जैसे कलाकारों के साथ भारत व विदेश में काम किया है। वह अपनी कुशल मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं।[४] उनको असली सफलता ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से मिली। इस शो में अपने कमाल के प्रदर्शन की बदौलत वह घर-घर में सबकी जुबान पर आ गए। उन्होंने बिग बॉस ३, में हिस्सा लिया और २ महीने तक घर में सबको गुदगुदाने के बाद ४ दिसम्बर,२००९ को वोट आउट कर दिए गए।
फिल्में
| वर्ष | फ़िल्म | भूमिका | टिप्पणी |
|---|---|---|---|
| १९८८ | तेज़ाब | विशेष उपस्थिति | |
| १९८९ | मैंने प्यार किया | ट्रक क्लीनर | |
| १९९३ | बाज़ीगर | कॉलेज विद्यार्थी | |
| मिस्टर आज़ाद | |||
| १९९४ | अभय | ||
| २००१ | आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया | बाबा चिन चिन चू | |
| २००२ | वाह! तेरा क्या कहना | बन्ने खान का सहायक | |
| २००३ | मैं प्रेम की दीवानी हूँ | शम्भू | |
| २००६ | विद्यार्थी: द पावर ऑफ स्टूडेंट्स | इंस्पेक्टर जेके | |
| २००७ | बिग ब्रदर | ऑटो चालक तथा रिज़वान अहमद | |
| बॉम्बे टू गोवा | एंथनी गोंसाल्वेस | ||
| २०१० | भावनाओं को समझो | दया फ्रॉम गया | |
| बारूद: द फायर - अ लव स्टोरी' | |||
| २०१७ | टॉयलेट: एक प्रेम कथा | ||
| फिरंगी | विशेष उपस्थिति |
टीवी
- शक्तिमान
- बिग बॉस ३
- ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज