राखी सावंत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
राखी सावंत
Rakhi Sawant snapped attending a press conference (05) (cropped).jpg
जन्म नीरू सावंत
साँचा:birth date and age
बदरपुर
व्यवसाय नर्तक, अभिनेत्री
कार्यकाल 1999 – अबतक
ऊंचाई साँचा:convert
धार्मिक मान्यता क्रिश्चन

राखी सावंत (जन्म २५ नवंबर[१] १९७८[२][३]) एक भारतीय नर्तक, हिन्दी फ़िल्म व टेलिविज़न अभिनेत्री, मॉडल और टेलिविज़न शो मेज़बान है। उनका जन्म नीरू भेदा के नाम से जया भेदा के यहाँ हुआ जिनका विवाह सावंत से हुआ था जो वोर्ली पुलिस थाने में कॉन्स्टेबल थे। सावंत ने विले पार्ले में स्थित गोकिलाबाई हाई स्कुल में पढ़ाई की व आगे चलकर मीठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया। वह फ़िल्म निर्देशक राकेश सावंत व पूर्व अभिनेत्री उषा सावंत की बहन है।

विवादों और चर्चा में

राखी सावंत कई बार विवादों में रहीं हैं और उनके विवाद चर्चा का विषय बने हैं। 2018 में एक रेसलिंग कार्यक्रम में उन्हें बतौर मुख्य अतिथि दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बुलाया गया था। वहीं एक महिला पहलवान ने वहां उपस्थित सभी दर्शकों को यह चेलेंज कर दीया कि किसी में दम हो तो मुझे हराकर के दिखाऐ। जब कोई उससे मुकाबले के लिए नहीं आया तो यह चेलैंज राखी सावंत ने स्वीकार कर लीया। राखी रिंग में आ गई, और लडाई के दौरान उस विदेशी महिला पहलवान ने उन्हें उठा लिया और पटखनी दे दी। यह देखकर दर्शक उत्साहित हो गए। तालियां और सीटियां बजने लगीं, लेकिन राखी सावंत की हालत खराब हो गई। राखी सावंत करीब 8 मिनट तक उसी हालत में पड़ी रहीं। रेफरी ने आकर उठने को कहा तो वे उठ न सकीं। क्योंकि उनकी कमर में चोट लगी थी। फिर सिक्योरिटी गार्ड की मदद से उन्हें उठाया गया, लेकिन वे दो कदम न चल सकीं।[४][५][६] 4 अप्रैल 2017 को भगवान वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उन्हें बुर्का पहन लुधियाना अदालत में उपस्थित होना पड़ा, उस समय उनके साथ भारतीय जन विकास दल के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल जोगी भी थे, जिसके कारण उनकी काफी आलोचना हुई थी।[७]

सन्दर्भ

साँचा:reflist

बाहरी कड़ियाँ

इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर राखी सावंत साँचा:commonscat

  1. साँचा:cite webसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
  2. साँचा:cite webसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
  3. साँचा:cite book
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite web
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।