बिरसा मुंडा विमानक्षेत्र
साँचा:infobox बिरसा मुंडा विमानक्षेत्र झारखंड स्थित हवाई अड्डा है। इसका प्रबंधन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण करती है। यह भारत का एक हवाई अड्डा है, जो राँची के हिनू मोहल्ले के समीप स्थित है और शहर के मुख्य स्थानो से लगभग सात (७) किलोमीटर की दूरी पर है। यह भारत का बीसवाँ सबसे व्यस्त विमानक्षेत्र है। इसका नामकरण झारखंड के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर किया गया है।
टर्मिनल
वर्तमान में एक ही टर्मिनल है, इसे 24 मार्च 2013 को खोला गया था। इस टर्मिनल में यात्रा डेस्क, लाउंज आदि कि सुविधाएं है। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण ने 3 और विमान पार्किंग स्टैंड बनाने का फैसला किया है जिससे यह भारत का पहला टीयर-2 विमान क्षेत्र बन जाएगा जिसमे 8 विमान पार्किंग स्टैंड हों। यहाँ पर रात में लैंडिंग भी मुफ्त है ताकि सुबह में महानगरों के लिए और उड़ान हों।
पुराने टर्मिनल को अब एक कार्गो टर्मिनल बदल दिया गया है जिसे 10 फरवरी 2017 को झारखंड के तब मुख्यमंत्री रघुबर दास ने उद्घाटित किया।
एयरलाइन्स और गंतव्य
| वायुसेवाएं | गंतव्य |
|---|---|
| एयर एशिया इंडिया | बैंग्लोर, चेन्नई, दिल्ली, मुम्बई |
| एयर इंडिया | दिल्ली |
| एलाइंस एअर | भुवनेश्वर, कोलकाता |
| गो एयर | बैंग्लोर, चेन्नई, दिल्ली, मुम्बई, पटना |
| इंडिगो | अहमदाबाद,बैंग्लोर, दिल्ली,हैदराबाद,लखनऊ, कोलकाता, मुम्बई, पुणे पटना |
| विस्तारा | दिल्ली |
चित्र दीर्घा
- Ranchi Airport Night View.jpg
रात में टर्मिनल का दृश्य
- Airbus-A320-VT-IFZ.jpg
इंडिगो का एयरबस A320 विमान
- Aerobridge at Ranchi Airport.jpg
एप्रण पर खड़ा एक विमान