केन्द्र-शासित प्रदेश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(केन्द्र शासित प्रदेश से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
भारत के केन्द्र शासित प्रदेश

केन्द्र शासित प्रदेश या संघ-राज्यक्षेत्र या संघक्षेत्र भारत के संघीय प्रशासनिक ढाँचे की एक उप-राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई है। भारत के राज्यों की अपनी चुनी हुई सरकारें होती हैं, लेकिन केन्द्र शासित प्रदेशों में सीधे-सीधे भारत सरकार का शासन होता है। भारत का राष्ट्रपति हर केन्द्र शासित प्रदेश का एक सरकारी प्रशासक या उप राज्यपाल नामित करता है।[१]

वर्तमान में भारत में 8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं।[२] भारत की राजधानी नई दिल्ली जो कि दिल्ली नामक केन्द्र शासित प्रदेश भी था और पुडुचेरी को आंशिक राज्य का दर्जा दे दिया गया है। दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश-1992 के तौर पर पुनः परिभाषित किया गया है। दिल्ली व पुदुचेरी दोनो की अपनी चयनित विधानसभा, मंत्रिमंडल व कार्यपालिका हैं, लेकिन उनकी शक्तियाँ सीमित हैं - उनके कुछ कानून भारत के राष्ट्रपति के "विचार और स्वीकृति" मिलने पर ही लागू हो सकते हैं।

भारत में वर्तमान में निम्नलिखित केन्द्र शासित क्षेत्र हैं :-

  1. दिल्ली - यह भारत का राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश भी है।
  2. अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
  3. चण्डीगढ़
  4. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव - 26 नवंबर 2019 को घोषित और 26 जनवरी 2020 से प्रभावी।
  5. लक्षद्वीप
  6. पुडुचेरी
  7. जम्मू और कश्मीर - 5 अगस्त 2019 को घोषित और 31 अक्टूबर 2019 से प्रभावी।[३]
  8. लद्दाख - 5 अगस्त 2019 को घोषित और 31 अक्टूबर 2019 से प्रभावी।[३]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. केन्द्र शासित प्रदेश स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। भारत के राष्ट्रीय पोर्टल पर।
  2. केन्द्र शासित प्रदेश स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। भारतीय गृह मन्त्रालय
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।