रघुवर दास

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
रघुवर दास
Raghuvar Das.jpg

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
28 दिसंबर 2014
पूर्वा धिकारी हेमंत सोरेन

झारखण्ड के उप मुख्यमंत्री
पद बहाल
30 दिसंबर 2009 – 29 मई 2010

झारखण्ड विधानसभा के सदस्य
कार्यकाल
1995– 2019 तक (पाँच बार)
चुनाव-क्षेत्र जमशेदपुर पूर्व

जन्म साँचा:br separated entries
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
बच्चे 02
निवास 68-भालूबासा, लाइन नं-3, जमशेदपुर
धर्म हिन्दू
साँचा:center

रघुवर दास एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री है। 26 सितम्बर 2020 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।[१][२] वे पूर्व में झारखण्ड के जमशेदपुर से विधायक थे।[३]

२०१४ के चुनावों में उन्होंने 'जमशेदपुर पूर्व' सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा तथा वे इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार आनन्द बिहारी दुबे को 70157 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए। [४]

इनका जन्म 3 मई, 1955 को जमशेदपुर में हुआ। 1977 में वे जनता पार्टी के सदस्य बने तथा 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में आए।[५]

1995 में वे पहली बार जमशेदपुर पूर्व से विधायक चुने गए। तब से लगातार पांचवीं बार उन्होंने इसी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता है।[५]

पुत्र : ललित दास;

बहू : पूर्णिमा ललित दास (पूर्णिमा साहू)

निजी जीवन

रघुवर दास का जन्म 3 मई 1955 को जमशेदपुर में हुआ था, उनके पिता का नाम चमन राम है। दास अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तेली परिवार से है।[६][७] रघुवर दास ने अपना बचपन बहुत अभावों में गुजारा,जिसकी वजह से उन्होने जमशेदपुर की टाटा स्टील रोलिंग मिल में मजदूर के रूप में अपना सफर शुरु किया। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा भालूबासा हरिजन विद्यालय में हुई। यहीं से मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज से बीएससी और विधि स्नातक की परीक्षा पास की। रघुवर दास के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं, हालांकि उनकी पुत्री की शादी हो चुकी है। [८] [९]

राजनीतिक सफर

रघुवर दास झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। 59-वर्षीय रघुवर दास वर्ष 1977 में जनता पार्टी के सदस्य बने। वर्ष 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही वह सक्रिय राजनीति में आए।उन्होंने वर्ष 1995 में पहली बार जमशेदपुर पूर्व से विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधायक बने। तब से लगातार पांचवीं बार उन्होंने इसी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता है। तत्कालीन बिहार के जमशेदपुर पूर्व से वर्ष 1995 में उनका टिकट बीजेपी के प्रसिद्ध विचारक गोविंदाचार्य ने तय किया था। दास पंद्रह नवंबर, 2000 से 17 मार्च, 2003 तक राज्य के श्रम मंत्री रहे, फिर मार्च 2003 से 14 जुलाई, 2004 तक वह भवन निर्माण और 12 मार्च 2005 से 14 सितंबर, 2006 तक झारखंड के वित्त, वाणिज्य और नगर विकास मंत्री रहे। इसके अलावा दास 2009 से 30 मई, 2010 तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ बनी बीजेपी की गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री, वित्त, वाणिज्य, कर, ऊर्जा, नगर विकास, आवास और संसदीय कार्य मंत्री भी रहे। [१०]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite news
  7. साँचा:cite news
  8. [http://www.prabhatkhabar.com/news/jharkhand/raghuvar-das-first-non-tribal-chief-minister-of-jharkhand-took-oath-journey-from-worker-to-cm-ranchi/248485.html स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. साँचा:cite news
  10. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

साँचा:s-start साँचा:succession box साँचा:s-end

साँचा:navbox

साँचा:asbox