युविका चौधरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
युविका चौधरी
YuvikaChaudhary.jpg
2012 में युविका चौधरी
जन्म युविका चौधरी
साँचा:birth date and age[१]
बरौत, उत्तर प्रदेश, भारत
आवास मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
व्यवसाय अभिनेत्री[२]
कार्यकाल 2007 - वर्तमान
जीवनसाथी साँचा:marriage[३]

युविका चौधरी एक भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं। इनका जन्म 2 अगस्त 1983 में बरौत, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनके पिता राम नरेश व्यवसाय से एक शिक्षक हैं। इनके एक छोटे भाई आकाश हैं। यह ओम शांति ओम, समर 2007 और तो बात पक्की आदि फिल्में कर चुकी हैं। इसके अलावा यह कन्नड़ फ़िल्म मलेयाली जोथेयली 2009 में गणेश के साथ मुख्य किरदार में कर चुकी हैं। यह हिन्दी धारावाहिक दफा 420 आदि में भी कार्य कर चुकी हैं।

अभिनय

इनकी अभिनय में सफर की शुरुआत 2004 में ज़ी टीवी के ज़ी सिने स्टार्स की खोज नामक एक वास्तविक कार्यक्रम से शुरू हुआ। जिसके कारण वह एक प्रसिद्ध धारावाहिक अस्तित्व... एक प्रेम कहानी में आस्था का किरदार मिल गया। इसके बाद वह कई विज्ञापन में दिखीं। जिसके बाद फराह खान ने इन्हें अपनी फ़िल्म ओम शांति ओम में ले लिया।[४] यह फ़िल्म बहुत चला, जिसके बाद इन्हें समर 2007 और तो बात पक्की है जैसे फिल्मों में भी काम मिल गया।[५][६] वर्ष 2011 में यह नौटी एट 40 में पहली बार एक मुख्य किरदार में आई। यह खाप फ़िल्म में मनोज पाहवा के साथ भी कार्य किया और एनिमी में के के मेनन व 2013 में अफ्रताफ़्री में सुनील शेट्टी के साथ काम किया। इसके बाद 2015 में द शौकीन्स में अक्षय कुमार के साथ काम किया।[७]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ