मोपा हवाईअड्डा
साँचा:short description साँचा:infobox
मोपा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा भारत के मोपा के परनेम तालुका में बन रहा एक हवाईअड्डा है। जीएमआर गोवा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (जीजीआईएएल) इस हवाईअड्डे को विकसित करने का काम कर रही है। [१] ₹ 3000 करोड़ मूल्य वाली इस निर्माण परियोजना को चार चरणों में निर्माण संचालन स्थानान्तरण मॉडेल मे पूरा किया जायेगा जिसका पहला चरण ₹ 1,500 करोड़ में पूरा होगा। इसके 2019-20 के वित्त वर्ष में पूर्ण होने की सम्भावना थी [२] लेकिन कोविड १९ महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन और भारतीय उच्चतम न्यायालय के एक आदेश की वजह से जिससे कार्य प्रभावित हो गया, २०२२ तक पूर्ण होने की सम्भावना है।,[३]
यह हवाईअड्डा ४४ लाख लोगों को अपने पहले चरण में और १ करोड़ ३१ लाख लोगों को चौथे चरण के पूर्ण होने तक सेवा देने का लक्ष्य है।[४] यह परियोजना हाइब्रिड मॉडेल पर काम करेगा जिसमें सरकार 30% सब्सिडी और 232 एकड़ भूमि का आवंटन अगले 60 साल तक करेगी।[५]