मुख्य चुनाव आयुक्त (भारत)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(मुख्य चुनाव आयुक्त से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:sidebar with collapsible lists

मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत
Emblem of India.svg
पदस्थ
सुशील चंद्रा

13 अप्रैल 2021 से
नामांकनकर्ताभारत सरकार
नियुक्तिकर्ताभारत के राष्ट्रपति
अवधि काल६ वर्ष या ६५ वर्ष की आयु तक
(जो भी पहले हो)
वेतन२,५०,००० (US$३,२८०.८६) मासिक[१][२]
वेबसाइटभारत के मुख्य चुनाव अधिकारी

साँचा:template other

भारतीय मुख्य चुनाव आयुक्त भारतीय चुनाव आयोग का प्रमुख होता है और भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से राष्ट्र और राज्य के चुनाव करवाने का उत्तरदायी होता हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है। वर्तमान में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा है एवं अन्य दो निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे हैं

मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु, जो पहले हो, का होता है। चुनाव आयुक्त का सम्मान और वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीश के सामान होता है। मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा महाभियोग पर राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्तों की सुची [३] :

क्र. नाम चित्र कार्यकाल
01 सुकुमार सेन चित्र:Sukumar Sen.jpg २१ मार्च १९५० १९ दिसम्बर १९५८
02

के. वी. के. सुंदरम

२० दिसम्बर १९५८ ३० सितंबर १९६७
03 एस. पी. सेन वर्मा १ अक्टूबर १९६७ ३० सितंबर १९७२
4 डॉ॰ नगेन्द्र सिँह 1 अक्टूबर 1972 6 फ़रवरी 1973
5 टी. स्वामीनाथन 7 फ़रवरी 1973 17 जून 1977
6 एस. एल. शकधर : 18 जून 1977 17 जून 1982
07 आर. के. त्रिवेदी 18 जून 1982 31 दिसम्बर 1985
08 आर. वी. एस शास्त्री 1 जनवरी 1986 25 नवम्बर 1990
09 वी. एस. रमादेवी VS RamaDevi.jpg 26 नवम्बर 1990 11 दिसम्बर 1990
10 टी. एन. शेषन 12 दिसम्बर 1990 11 दिसम्बर 1996
11 एम. एस. गिल 12 दिसम्बर 1996 13 जून 2001
12 जे. एम. लिंगदोह 14 जून 2001 7 फ़रवरी 2004
13 टी. एस. कृष्णमूर्ति 8 फ़रवरी 2004 15 मई 2005
14 बी. बी. टंडन 16 मई 2005 28 जून 2006
15 एन गोपालस्वामी 29 जून 2006 20 अप्रैल 2009
16 नवीन चावला 21 अप्रैल 2009 29 जुलाई 2010
17 शाहबुद्दीन याकूब कुरैशी 30 जुलाई 2010 10 जून 2012
18 वी. एस. संपत 11 जून 2012 15 जनवरी 2015
19 एच॰ एस॰ ब्रह्मा 16 जनवरी 2015 18 अप्रैल 2015 [४]
20 नसीम जैदी 19 अप्रैल 2015 5 जुलाई 2017
21 अचल कुमार ज्योति 6 जुलाई 2017 22 जनवरी 2018
22 ओम प्रकाश रावत 23 जनवरी 2018 1 दिसम्बर 2018
23 सुनील अरोड़ा Media address by Chief Election Commissioner of India, Shri Sunil Arora on 2nd December 2018 (cropped).jpg 2 दिसंबर 2018 12 अप्रैल 2021
24 सुशील चंद्रा 13 अप्रैल 2021 वर्तमान

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ