मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
मिस्र में सैन्य तख्तापलट २०१३
मिस्र क्रांति २०११ के बाद का एक भाग
तिथी 3 जुलाई 2013
जगह काहिरा में तहरीर चौक और हेलिओपोलिस महल तथा मिस्र के अन्य नगरों में सिकन्दरिया, पोर्ट सैड और सुएज शामील हैं।
लक्ष्य संविधान निलंबित कर राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी को पद से हटाया
परिणाम
  • राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी सेना द्वारा अपदस्थ
  • संविधान निलंबित
  • आदल्य मंसूर राज्य के नये प्रमुख
  • अंतरिम सरकार की देखरेख में होंगे आम चुनाव
  • मुस्लिम ब्रदरहुड के सदस्यों द्वारा गिरफ्तारियां और हवालात
  • नागरिक संघर्ष के पक्षकार
    मुहम्मद मुर्सी के समर्थक
    चित्र:Muslim Brotherhood Logo.png मुस्लिम ब्रदरहुड
    चित्र:Freedom and Justice Logo.png फ्रीडम और जस्टिस पार्टी
    सरकार विरोधी बल
    साँचा:flagicon image मिस्र के सशस्त्र सेना
    आहत
    मौत638[२]
    हताहत344+[१]

    पिछले दिनों ३० जून से आरम्भ हुये मिस्र के विरोध प्रदर्शनों के परिणामस्वरूप मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मुहम्मद मुर्सी को अपस्थ कर दिया है। जनरल अल-सीसी के अनुसार देश के राष्ट्रपति की शक्तियां अब मुख्य न्यायाधीश के पास होंगी।[३] इससे पूर्व सेना ने राष्ट्रपति को जनता की मांगे मानने के लिए २४ घण्टे का समय दिया था।[४] 3 जुलाई 2013 को शाम 5:00 बजे यह समय सीमा समाप्त हो गयी थी।[५] इस तख्तापलट के साथ ही मिस्र में हो रहे विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गये हैं। इससे पहले मिस्त्र में हुई क्रांति ने राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को सत्ता छोड़ने को मजबूर कर दिया था। गौरतलब है कि मूर्सी मिस्र के लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए पहले राष्ट्रपति हैं।[६]

    अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया

    • अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि वह ताजा घटनाक्रम को लेकर बेहद चिंचित हैं और उन्होंने जल्द से जल्द नागरिक शासन बहाल होने की उम्मीद जताई है।[६]

    आपातकाल

    १४ अगस्त २०१३ को अपदस्थ राष्ट्रपति मुहम्मद मोरसी के समर्थकों एवं विरोधियों के बीच हिंसा में १४९ लोग हताहत हुए। इसके बाद राष्ट्र में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।[७]

    सन्दर्भ