मलेशिया एयरलाइंस उड़ान 17

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

यह लेख यूक्रेन में दुर्घटनाग्रस्त हो गई उड़ान के बारे में है। इसको मलेशिया एयरलाइंस उड़ान 370 के साथ भ्रमित न करे, जो मार्च 2014 में ग़ायब हो गई।

मलेशिया एयरलाइंस उड़ान 17

दुर्घटनाग्रस्त विमान का मॉडल
घटना सारांश
तिथि 17 जुलाई 2014
स्थल पूर्वी यूक्रेन
लुआ त्रुटि: callParserFunction: function "#coordinates" was not found।
यात्री 283
कर्मीदल 15
हताहत 298 (सब)
उत्तरजीवी 0
यान का प्रकार बोइंग 777-200ईआर
संचालक मलेशिया एयरलाइंस
पंजीकरण संख्या 9M-MRD
उड़ान उद्गम एम्स्टर्डम हवाई अड्डा, ऐम्स्टर्डैम, नीदरलैंड
गंतव्य कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कुआ लालम्पुर, मलेशिया

मलेशिया एयरलाइंस विमान एमएमच 17 एक अनुसूचित अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ान थी जो एम्सटर्डम से कुआ लालम्पुर जाते हुए 17 जुलाई 2014 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सारे 298 यात्री मारे गए। माना जाता है कि इसे सतह से मिसाइल द्वारा उड़ाया गया है।[१]

रूसी सीमा से करीब 40 किलोमीटर दूर पूर्वी यूक्रेन के ग्राबोवो गाँव के पास यह दुर्घटना हुई। विमान में 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य थे, जिनमें नीदरलैंड के 154, ऑस्ट्रेलिया के 27, मलेशिया के 23 और इंडोनेशिया के 11 लोग थे। यात्रियों में 6 ब्रिटेन, 4-4 जर्मनी व बेल्जियम, 3 फिलीपींस और एक कनाडा का नागरिक था।[२]

यह मलेशिया एयरलाइंस की वर्ष 2014 की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले उड़ान 370 कुआ लालम्पुर से बीजिंग जाते हुए ग़ायब हो गई थी जिसका सितम्बर 2014 तक कुछ पता नहीं चला है।

घटना

विमान एम्स्टर्डम हवाई अड्डे से 10:14 (ससस) बजे निकला और उसे उसी दिन 11 घंटे और 45 मिनट (22:00 ससस) बाद कुआलालंपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुँचना था। विमान रूसी सीमा के करीब पूर्वी यूक्रेन के ग्राबोवो गाँव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सतह पर गिर गया।[२] माना जा रहा है कि इस विमान को किसी मिसाइल द्वारा उड़ाया गया हालांकि अभी औपचारिक जाँच होना बाकी है।[१]

यह दुर्घटना पूर्वी यूक्रेन में घटी जहाँ यूक्रेन क्रांति के बाद से रूसी समर्थकों का कब्ज़ा है और रूसी लोग बहुसंख्यक में हैं। यूक्रेन और अमेरिका सहित ज़्यादातर पश्चिम देश रूसी समर्थकों पर ही इस घटना को अंजाम देने आरोप लगा रहे हैं, जो उनके अनुसार रूस समर्थित हैं।[१][३] रूस जाँच से पहले आरोप-प्रत्यारोप लगाने से मना कर रहा है।साँचा:citation needed रूस का कहना है कि हो सकता है यूक्रेन की सेना ने इस विमान को गिराया हो।[४] [५]

समयरेखा

  • 17 जुलाई 2014: रूसी मीडिया ने मलेशियाई एयरलाइंस का विमान यूक्रेन में गिर जाने का समाचार जारी किया।[६]
  • 17 जुलाई 2014: मलेशिया एयरलाइंस ने ट्वीट कर के कहा है कि उसके विमान एमएच 17 का संपर्क पूर्वी यूक्रेन में टूट गया है।[६]
  • 18 जुलाई 2014: फ्रांस की एयरलाइंस एयर फ्रांस के साथ-साथ कई देशों की एयरलाइन्स ने अपने विमान पूर्वी यूक्रेन से उड़ाने बंद किए।[६]
  • 18 जुलाई 2014: रूस समर्थक विद्रोहियों के प्रवक्ता ने विमान का ब्लैक बॉक्स मिलने की बात कही।[६]
राष्ट्रीयता द्वारा विमान पर लोग[७][८]
राष्ट्र संख्या
(बोर्डिंग
पासपोर्ट)
दोहरी
नागरिकता
साँचा:country flagcountry2[९]साँचा:efnसाँचा:efn 27 1
साँचा:flag/coreसाँचा:efn 4 1
साँचा:country flagcountry2साँचा:efn[१०] 1 0
साँचा:flag/core 4 0
साँचा:flag/core 12 0
साँचा:flag/coreसाँचा:efn 0 1
साँचा:flagसाँचा:efn[११] 0 1
साँचा:flag/coreसाँचा:efn[१२] 0 1
साँचा:flag/coreसाँचा:efn 43 0
साँचा:flag/coreसाँचा:efn 193 0
साँचा:flag/coreसाँचा:efn 1 1
साँचा:flag 3 0
साँचा:flag/coreसाँचा:efn[१३] 0 1
साँचा:flag/coreसाँचा:efn 0 1
साँचा:flag/coreसाँचा:efn 10 0
साँचा:country flagcountry2साँचा:efn 0 1
साँचा:flag/coreसाँचा:efn[१४] 0 3
कुल 298
  • 18 जुलाई 2014: यूक्रेन की सुरक्षा सेवा एसबीयू ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक पोस्ट डाली। जिसमें दावा किया गया है कि रूस समर्थक चरमपंथी बात कर रहे हैं कि उन्होंने एक यात्री विमान को गिराया है।[६]
  • 18 जुलाई 2014: इस हादसे को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक।[६]

प्रतिक्रियाएँ

देशों की

  • साँचा:flag- अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिका ये जानने का प्रयास कर रहा हैं कि विमान पर अमरीकी नागरिक सवार थे या नहीं। "मैंने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को यूक्रेन की सरकार के संपर्क में रहने के लिए कह दिया है। विमान के साथ क्या हुआ ये पता लगाने के लिए अमरीका हर संभव मदद देगा।" वही अमेरीकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, संभवतः यह हादसा नहीं है। विमान को हवा में मार गिराया गया हैं।[१५]
  • साँचा:flag- मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक ने कहा कि, यूक्रेन की सरकार को लगता है कि विमान को मार गिराया गया है। "फिलहाल हम इस हादसे के कारणों की पुष्टि करने की स्थिति में नहीं हैं। लेकिन हम यह पता ज़रूर लगाएंगे कि विमान के साथ क्या हुआ"।[१५]
  • साँचा:flag- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि "निश्चित तौर पर इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की ज़िम्मेदारी उसी देश की बनती है जिसके इलाक़े में यह हादसा हुआ है"। और "यह हादसा नहीं हुआ होता यदि यूक्रेन में शांति होती या कम से कम दक्षिण पूर्वी यूक्रेन में हिंसा में बढ़ोतरी नहीं हुई होती"।[१५]
  • साँचा:flag- यूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको ने कहा कि वो नहीं मानते कि ये कोई हादसा बल्कि ये एक "आतंकवादी हमला हैं"। वही यूक्रेन के विदेश मंत्री पाव्लो क्लिमकिन ने कहा कि उन्होनें चरमपंथियों की फ़ोन कॉल को सुना हैं जिसमें वो विमान गिराने की बात कर रहे थे और वो जल्द ही रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर इंटरनेट पर डालेंगे।[१५]
  • साँचा:flag- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमएच 17 पर सवार लोगों के मारे जाने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री को शोक संदेश भेजा और कहा " दुनिया भर में न्याय के लिए उग्र पुकार हो रही है और भारत ऐसी जांच के प्रयासों का पूरा समर्थन करेगा जोकि उन हालातों को पूरी तरह सामने ले आए जिनमें यह घटना घटी थी।"[१६]

इन्हें भी देखें

टिप्पणी

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ