बांदा जिला, उत्तर प्रदेश

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(बांदा जिला से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

स्क्रिप्ट त्रुटि: "about" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बांदा ज़िला
India Uttar Pradesh districts 2012 Banda.svg

उत्तर प्रदेश में बांदा ज़िले की अवस्थिति
राज्य उत्तर प्रदेश
साँचा:flag/core
प्रभाग चित्रकूट
मुख्यालय बांदा
क्षेत्रफल साँचा:convert
जनसंख्या 17,99,410[१] (2011)
जनघनत्व साँचा:convert
शहरी जनसंख्या 2,75,755
साक्षरता 66.67
लिंगानुपात 863 /1000
तहसीलें बांदा, नरैनी, बबेरू, अतर्रा
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बांदा
विधानसभा सीटें 4
आधिकारिक जालस्थल

बांदा ज़िला भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला है। ज़िले का क्षेत्रफल 4,408 वर्ग किमी है तथा बांदा कस्बा ज़िले का मुख्यालय है। यह ज़िला चित्रकूट मंडल के अन्तर्गत आता है।

इतिहास

ब्रिटिश राज में बांदा संयुक्त प्रान्त के इलाहबाद मंडल में एक ज़िला था। १९९८ में कर्वी और मऊ तहसीलों को ज़िले अलग करके नया चित्रकूट जिला बनाया गया।

भूगोल

यह ज़िला लुआ त्रुटि: callParserFunction: function "#coordinates" was not found। से लुआ त्रुटि: callParserFunction: function "#coordinates" was not found। निर्देशांकों के मध्य स्थित हैं। ज़िलें में बाघिन, केन तथा यमुना मुख्य नदियाँ हैं। पठारी भूमि होने के कारण भूमि काफी उबड़ खाबड़ है। ज़िले के उत्तर में फतेहपुर जिला, पूर्व में चित्रकूट जिला, पश्चिम में हमीरपुरमहोबा जिला तथा दक्षिण में मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर तथा सतना ज़िला स्थित है।

अर्थव्यवस्था

यह की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से कृषि पर निर्भर है। मुख्य फसलें चावल, गेहूँ तथा सब्जियाँ हैं।

२००६ में पंचायती राज मंत्रालय ने २५० सर्वाधिक पिछड़े ज़िलों की सूची में रखा।[२]

तहसील

ज़िले में चार तहसीलें हैं — बांदा, नरैनी, बबेरू, अतर्रा है[३] जिसमे आठ प्रखण्ड बन्दोखर खुर्द, पैलानी, जसपुरा, तिन्दवारी, महुआ, बबेरू, बिसंदा तथा कमासिन।

जनसांख्यिकी

साँचा:bar box २०११ जनगणना के अनुसार बांदा ज़िले की जनसंख्या 17,99,410 है, जिसमे 9,65,876 पुरुष तथा 8,33,534 महिलाएँ हैं।[१] यह जनसंख्या लगभग गाम्बिया के बराबर है।[४] इस प्रकार से जनसंख्या के अनुसार इस ज़िले भारत के ६४० ज़िलों में स्थान २६५वाँ स्थान है।[१] यहाँ का जनसंख्या घनत्व साँचा:convert है।[१] इस ज़िले में २००१-११ के दौरान दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 17.05% रही।[१] ज़िले की लिंगानुपात दर ८६३ है तथा ६६.६७% साक्षरता दर है। ज़िले की १५.३२% जनसंख्या नगरीय क्षेत्रों तथा ८४.६८% जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है।[१]

धर्म

यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म हिन्दू है, जो कि कुल जनसंख्या का ९१% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म मुस्लिम ८.७६%, ईसाई ०.०८%, जैन ०.०५%, सिक्ख ०.०१% तथा बौद्ध ०.०१% हैं। ०.०८% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[१]

भाषा

ज़िले की प्रमुख भाषा बुंदेली है, जो कि ७२ से ९१% हिन्दी भाषा के समान है।[५]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ