बहिर्ग्रहशास्त्र
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
चित्र:Exoplanet Comparison WASP-17 b.png
वॉस्प-१७बी (WASP-17b, दाएँ) की बृहस्पति (बाएँ) से आकार तुलना
बहिर्ग्रहशास्त्र (exoplanetology) या बहिर्ग्रह विज्ञान (exoplanetary science) ग़ैर-सौरीय ग्रहों (बहिर्ग्रहों) के अध्ययन को कहते हैं, यानि वह ग्रह जो हमारे सौर मंडल में नहीं हैं और सूरज के अलावा किसी अन्य तारे की परिक्रमा कर रहे हैं। सितम्बर २०१६ तक २,६३५ ग्रहीय मंडलों में ३,५१८ बहिर्ग्रह मिल चुके थे (जिनमें से ५९५ बहुग्रहीय मंडलों में थे) और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी।[१]