पियोरा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:taxobox/speciesसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
पियोरा
Hill partridge
Arborophila torqueola.jpg
पियोरा
Scientific classification
Binomial name
Arborophila torqueola
(वालेन्सियेन्स, 1826)

पियोरा (Hill partridge), जिसका वैज्ञानिक नाम आर्बोरोफिलिया टोर्केओला (Arborophila torqueola) है, भारतदक्षिणपूर्वी एशिया में मिलने वाली तीतर की एक जीववैज्ञानिक जाति है।[१][२][३]

विवरण

साँचा:double image नर के शरीर में कई रंग होते हैं और खूबसूरत डिज़ाइन होते हैं और इसका माथा और सिर नारंगी रंग का होता है और आँखों के पास काली रेखाएँ होती हैं। गले पर सफ़ेद काली धारियाँ होती हैं जो चोंच के निचले हिस्से से शुरु होती हैं। मादाओं के चेहरे थोड़ा फीके होते हैं लेकिन इनके डैने नर की ही तरह काफ़ी रंग-बिरंगी होते हैं। इसकी लंबाई लगभग २७ से ३० से.मी. होती है और वज़न एक छोटी मादा के २३० ग्राम से लेकर एक मोटे तगड़े नर के ३९० ग्राम तक हो सकता है।[४]

आवास

यह नमी वाले उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में या नमी वाले उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय पर्वतीय वनों में रहना पसन्द करता है। इनका आवास भारत, भूटान, चीन, भारत, लाओस, म्यानमार, नेपाल और वियतनाम में मुख्य रूप से है।[३]

व्यवहार

यह पक्षी अमूमन जोड़ों में या १० पक्षियों तक के छोटे परिवार समूहों में रहता है। इसकी सम्पर्क आवाज़ घरेलू मुर्गी की तरह लगातार चलती रहती है। भारतीय आबादी अप्रैल से जून तक प्रजनन करती है हालांकि निचले इलाकों में इनको पहले भी प्रजनन करते हुए देखा गया है। औसतन एक घोंसले में ३-५ अण्डे होते हैं लेकिन कभी-कभी ९ तक अण्डे भी देखे गये हैं। बन्दी अवस्था में अण्डे सेने की अवधि २४ दिन की होती है लेकिन इस अवधि को अभी तक जंगली अवस्था में दर्ज नहीं किया जा सका है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite book
  2. साँचा:cite book
  3. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; iucn नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  4. साँचा:cite book