काला तीतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:taxobox/speciesसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomyसाँचा:taxonomy
काला तीतर
Black Francolin
चित्र:Francolinus francolinus qtl1.jpg
काला तीतर
चित्र:Kala titar.ogg
काले तीतर का गान
Scientific classification
Binomial name
Francolinus francolinus
(लीनियस, १७६६)

काला तीतर या काला फ़्रैंकोलिन (Black Francolin), जिसका वैज्ञानिक नाम फ़्रैंकोलिनस फ़्रैंकोलिनस (Francolinus francolinus) है, फ़ीज़ैन्ट कुल का एक पक्षी है। यह अफ़्गानिस्तान, आर्मीनिया, अज़रबैजान, भूटान, साइप्रस, जॉर्जिया, भारत, ईरान, ईराक, इज़्रायल, जॉर्डन, नेपाल, पाकिस्तान, फ़िलिस्तीनी राज्यक्षेत्र, सीरिया, तुर्की और तुर्कमेनिस्तान में पाया जाता है।[१]

विवरण

साँचा:double image

चित्र:Francolin noir MHNT.jpg
काले तीतर के अण्डे

काले तीतर का सिर घुमावदार होता है और इसकी आँख की पुतली का रंग भूरा होता है। सिर का अगला भाग भूरा होता है और गला काले रंग का होता है। इसकी लंबाई ३३ से ३६ से. मी. होती है और वज़न लगभग ४५३ ग्राम होता है। इसका प्रमुख रंग काला होता है-काली छाती, लाल पेट, बगलों पर काले पर सफ़ेद धब्बे और पृष्ठ भाग में सुनहरे भूरे धब्बे होते हैं। यह थोड़ी दूरी तक ही उड़ता है और सीधा उड़ता है। अपनी उड़ान के दौरान यह पंख फड़फड़ाने के बजाय कभी-कभी पंख फैलाकर भी उड़ता है। इसके पंख गोलाई लिए हुए होते हैं और पूंछ पर सफ़ेद-काली धारियाँ होती हैं। इसका प्रजनन काल अप्रैल से जून तक होता है और मादा एक बार में ८ से १२ अण्डे देती है। अण्डे सेने की अवधि १८-१९ दिन की होती है।[२]

आवास

काला तीतर झाड़ीदार इलाकों में रहना पसन्द करता है और ऐसे खेतों में रहता है जहाँ फ़सल इतनी ऊँची हो कि उसे छुपने में आसानी हो और नीचे फ़सल इतनी खुली हो कि ख़तरा नज़र आते ही आसानी से भागा जा सके। यह घनी वनस्पति वाले इलाके में बसना पसन्द करता है जो कि पानी के नज़दीक हो। प्राय: यह जंगलों में रहना पसन्द नहीं करता लेकिन वनों के किनारे और पेड़ों की झुरमुट में भी घूमना पसन्द करता है।

प्रजनन

प्राय: मार्च के आख़िर से मई तक यह ज़मीन की दरारों में अपना घोंसला बनाते हैं। नर चट्टानों पर या नीचे पेड़ों पर खड़ा होकर अपने अनूठे गीत से मादा को रिझाने की कोशिश करता है। पूरे अप्रैल भर इसे सुना जा सकता है लेकिन मार्च, मई और गर्मियों के महीनों में यह इतना आतुर नहीं प्रतीत होता है। कभी-कभी प्रजनन काल में नर आक्रामक हो जाते हैं। माता-पिता दोनों ही चूज़ों की देखभाल करते हैं। बच्चे अपने माता-पिता के साथ पहली सर्दी ग़ुज़ारते हैं। प्रजनन के सबसे पसन्दीदा इलाके चारागाह, झाड़ियाँ और खेत होते हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; iucn नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  2. साँचा:cite web

साँचा:commons category