पिनुर्सला
| साँचा:if empty | |
|---|---|
| कस्बा | |
| साँचा:location map | |
| निर्देशांक: साँचा:coord | |
| देश | साँचा:flag |
| राज्य | मेघालय |
| जिला | पूर्वी खासी हिल्स |
| नाम स्रोत | देवता |
| ऊँचाई | साँचा:infobox settlement/lengthdisp |
| जनसंख्या (2011) | |
| • कुल | ५७,८७० |
| • घनत्व | साँचा:infobox settlement/densdisp |
| भाषा | |
| • आधिकारिक | खासी |
| समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
| पिन | 793 014 |
| दूरभाष कोड | 0364 |
| वाहन पंजीकरण | ML-05 |
| जलवायु | उपोष्णकटिबंधीय |
पिनुर्सला पिल्लुन भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के पिनुर्सला खण्ड(ब्लौक) का एक कस्बा है। यह जिला मुख्यालय शिलांग से ३४ किमी दक्षिण में स्थित है और ब्लाक मुख्यालय है। पिनुर्सला का पिनकोड ७९३ ११० है और प्रधान डाकघर पिनुर्सला है।[१] यहां की पहाड़ी भूमी की सागर सतह से ऊंचाई १२५० से १५०० मीटर के बीच रहती है।[२]
जनसांख्यिकी
As of 2011[update] पिनुर्सला ब्लाक की कुल जनसंख्या ५७,८७० है जिसमें से २८,५०६ पुरुष एवं २९,३६४ स्त्रियां हैं। यहां का औस्त लिंगानुपात १०३० है जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है। पिनुर्सला की औसत साक्षरता दर ७८.७% है। यहां के ११,५३५ लोगों की आयु ६ वर्ष से कम है जो कुल जनसंख्या का २०% है। [३] As of 2011[update]पिनुर्सला ब्लाक के त्वरित आंकड़े इस प्रकार से हैं:
| कुल | पुरुष | महिला | |
|---|---|---|---|
| बालक (०-६ वर्ष) | 11,535 | 5,735 | 5,800 |
| साक्षरता | 78.71% | 62.79% | 63.25% |
| अनु० जाति | 11 | 11 | 0 |
| अनु० जनजाति | 57,097 | 28,001 | 29,096 |
| साक्षर | 21,398 | 10,607 | 10,791 |
धर्म
यहां की जनसंख्या के धर्म के आधार पर आंकड़े इस प्रकार से हैं[३]:
| धर्म | कुल | पुरुष | महिलाएं | |
|---|---|---|---|---|
| हिन्दू | 600 | (1.04%) | 407 | 193 |
| मुस्लिम | 128 | (0.22%) | 83 | 45 |
| ईसाई | 28,013 | (48.41%) | 13,262 | 14,751 |
| सिख | 6 | (0.01%) | 5 | 1 |
| बौद्ध | 17 | (0.03%) | 9 | 8 |
| जैन | 1 | (0%) | 1 | 0 |
| अन्य धर्म | 29,053 | (50.2%) | 14,709 | 14,344 |
| कोई धर्म नहीं | 52 | (0.09%) | 30 | 22 |
व्यावसायिक आंकड़े
पिनुर्सला ब्लाक में कुल जनसंख्या में से २३,८०१ लोग कार्यकलापों में संलग्न हैं। ८२.४% लोगों के लिये यह मुख्य जीविका है (६ म,आह से अधिक अवधि से कार्यरत हैं), जबकि १७.६% लोगों के लिये यह द्वितीयक कार्य हैं(६ माह से कम कार्यरत)। २३,८०१ लोगों में से ३,०६३ कृषक हैं, जबकि ७,२३३ लोग कृषि मजदूर हैं।[३]
| कुल | पुरुष | महिलाएं | ||
|---|---|---|---|---|
| मुख्य कामगार | 19,601 | 12,074 | 7,527 | |
| कृषक | 3,063 | 1,830 | 1,233 | |
| कृषि मजदूर | 7,233 | 4,439 | 2,794 | |
| गृह उद्योग | 168 | 60 | 108 | |
| अन्य मजदूर | 9,137 | 5,745 | 3,392 | |
| आंशिक मजदूर | 4,200 | 1,994 | 2,206 | |
| अकार्यकर्ता | 34,069 | 14,438 | 19,631 | |
निकटवर्ती
|
लाइतमिनरेङ्ग | लंग्कावेट |
| |
| खादरश्नोङ्ग लाइतक्रोह ब्लाक | अमलारेम ब्लाक | |||
| मावकिर्नौट | मावलिण्डुङ्ग झील | नोङ्गष्रिङ्गन |
इसकी निकटवर्ती शहर हैं: शिलांग, करीमगंज, नोंगस्टोइन, आदि। यह स्थान पूर्वी खासी हिल्स एवं जयन्तिया हिल्स जिलों की सीमा है। जयन्तिया हिल्स जिले का अल्मारेम कस्बा यहां से पूर्व में स्थित है।
लोग
यहां खासी एवं गारो जनजातियों के लोगों का बाहुल्य है। इनकी भाषा अंग्रेज़ी, खासी एवं गारो हैं।