मुकुल संगमा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
मुकुल संगमा
चित्र:Mukul Sangma and Shaik Mydeen (cropped).jpg

पद बहाल
20 अप्रैल 2010 – 6 मार्च 2018
पूर्वा धिकारी डी॰ डी॰ लपांग
उत्तरा धिकारी कॉनराड संगमा
चुनाव-क्षेत्र अम्पतिगिरि

जन्म साँचा:br separated entries
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी दिकांची डी शिरा
बच्चे 4
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
पेशा चिकित्सक
साँचा:center

मुकुल संगमा (जन्म 20 अप्रैल 1965) भारतीय राज्य मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री हैं तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं।[१]

प्रारंभिक जीवन

मुकुल संगमा का जन्म 20 अप्रैल 1965 को बिनय भूषण और रोशन बेगम के यहाँ चेंगकोमपारा गाँव, अम्पति, दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिला में हुआ। इन्होने अपनी विद्यालय शिक्षा राजकीय हाईस्कूल, अम्पति से पूर्ण की तथा 1982 में विश्विद्यालय पूर्व परीक्षा शिलांग के सेंट एंटोनी कॉलेज से पूर्ण की।[२] इसके बाद ये इन्होने स्नातक की डिग्री इम्फाल के क्षेत्रीय चिकत्सा विज्ञान संस्थान से प्राप्त की।[३]

राजनैतिक सफर

संगमा ने सक्रिय राजनीति में वर्ष 1993 में आये और अम्पतगिरि निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय जीत दर्ज की। वह पुनः 1998, 2003 और 2008 में यहाँ से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विधायक चुने गये।[३]

2003 में वह राज्य के डी॰ डी॰ लपांग की सरकार में गृह एवं शिक्षा मंत्री बने। 11 अप्रैल 2005 को वह राज्य के उपमुख्यमंत्री बने।[४]

13 मई 2009 को वह पुनः डी॰ डी॰ लपांग की सरकार में राज्य के उपमुख्यमंत्री बने।[५][६] 19 अप्रैल 2010 को, डी॰ डी॰ लपांग के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद, 20 अप्रैल 2010 को वह राज्य के मुख्यमंत्री बने।[७]

सन्दर्भ

साँचा:s-befसाँचा:s-ttlसाँचा:s-aft