पाली, हरियाणा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

स्क्रिप्ट त्रुटि: "about" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। साँचा:refimprove

साँचा:if empty
ग्राम
साँचा:location map
राष्ट्रसाँचा:flag
राज्यहरियाणा
जिलारिवाड़ी
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
भाषाएं
 • आधिकारिकहिन्दी
समय मण्डलIST (यूटीसी+५:३०)
पिन123102
वाहन पंजीकरणएच आर-36
निकटवर्ती शहररिवाड़ी
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रगुड़गाँव
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रबावल

साँचा:template otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main otherसाँचा:main other

पाली भारत के हरियाणा राज्य के रिवाड़ी जिले का सबसे बड़ा ग्राम है। यह रेवाड़ी-नारनौल राजमार्ग पर रिवाड़ी से १७ किमी पर स्थित है। यह स्थान यहाँ स्थित बाबा निमड़ी वाले हनुमानजी मंदिर के लिये प्रसिद्ध रहा है। इस मन्दिर को तीर्थ की तरह माना जाता है एवं स्थानीय लोगों के मन में यहां के लिये अपार श्रद्धा है। यह मन्दिर भूमि से ६०० फ़ीट की ऊंचाई पर पाली ग्राम से १.५ कि.मी दूर स्थित है।[१]

यह जिले का सबसे बड़ा ग्राम है एवं इसकी जनसंख्या लगभग ५,००० है। इनमें यदुवंशी अहीरों के कई गोत्र के लोग निवास करते हैं, किन्तु इनमें कलालिया प्रमुख हैं। इनके अलावा यहां हरिजन, ब्राह्मण, नाईं एवं वालमीकि समुदाय के लोग भी रहते हैं।

पाली की सीमाएं १३ ग्रामों से लगती हैं जिनमें नांगली, बालाहीर, माजरा,बवाना, कुण्डल, गोठडा़, नान्धा एवं मामरिया कुछ हैंँ। यहां वर्ष २००९ में स्थानीय पंचायत के भ्रष्टाचार के विरोध में एक 'युवा विकास समिति' गठित हुई थी जिसने सफ़लतापूर्वक ध्येय प्राप्त किया एवं प्रसिद्धि भी पाई।

यहां के अहीरवाल ग्राम के प्रत्येक परिवार से कम से कम एक युवा के भारतीय सशस्त्र सेनाओं में सदस्य भर्ती होने का गर्व महसूस करते हैं। सरकार इस ग्राम में शीघ्र ही एक सैनिक स्कूल की स्थापना करने वाली है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) यहां जोहड के निकट आवासीय परिसर का विकास कर रहा है। पाली रेलवे स्टेशन के निकट एक ऐतिहासिक स्मारक भी बना है जिसे ननद-भावज की छतरी कहा जाता है। यह ५०० वर्ष से अधिक प्राचीन है।

भूगोल

पाली की भौगोलिक स्थिति साँचा:coord[२] पर है।

सन्दर्भ

साँचा:reflist

बाहरी कड़ियाँ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।