धरम सिंह सैनी
| धरम सिंह सैनी | |
|---|---|
विधायक, उत्तर प्रदेश 17वीं विधान सभा के सदस्य
| |
| पदस्थ | |
| कार्यालय ग्रहण मार्च 2017- वर्तमान | |
| चुनाव-क्षेत्र | नकुड़ |
| जन्म | साँचा:br separated entries |
| राष्ट्रीयता | साँचा:flag |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| जीवन संगी | साधना सैनी |
| बच्चे | 3 पुत्र एवं 1 पुत्री |
| निवास | सहारनपुर, (उत्तर प्रदेश) |
| पेशा | चिकित्सा एवं राजनीति |
| धर्म | हिंदू |
| साँचा:center | |
धरम सिंह सैनी,भारत के उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं। इससे पहले वो लगातार तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। इस प्रकार धरम सिंह सैनी 14वीं, 15वीं और 16वीं विधान सभा के भी सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 2007-2012 के बीच वो उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा विभाग के मंत्री का पदभार संभाल चुके हैं।[१][२][३]
जीवन परिचय
धरम सिंह सैनी का जन्म सहारनपुर के सोना नामक गांव में हुआ था। प्राथमिक शिक्षा गांव पर पूरी करने के बाद धरम सिंह ने सहारनपुर से बी.ए.एम.एस की डिग्री हासिल करने के बाद आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया।
राजनीतिक करियर
धरम सिंह सैनी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद को 4,057 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।[४]
पदभार
| # | From | To | Position | Comments |
|---|---|---|---|---|
| 01 | 2002 | 2007 | सदस्य, 14वीं विधान सभा, उत्तर प्रदेश | |
| 02 | 2002 | 2007 | मंत्री, बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश | |
| 03 | 2007 | 2012 | सदस्य, 15वीं विधान सभा, उत्तर प्रदेश | |
| 04 | 2012 | 2017 | सदस्य, 16वीं विधान सभा, उत्तर प्रदेश | |
| 05 | 2017 | सदस्य, सदस्य 17वीं विधान सभा, उत्तर प्रदेश |