दोआर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
दूआर्स में चाय बागान

दोआर या डूआर (बंगाली: ডুয়ার্স, नेपाली: डुवर्स) भूटान के आसपास पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ के मैदान पूर्वी हिमालय की तलहटी को कहते हैं। दुआर का मतलब नेपाली, असमिया, मैथिली, भोजपुरी, मगही और बंगाली भाषाओं में दरवाज़ा होता है और यह क्षेत्र भारत से भूटान के लिए प्रवेश द्वार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पुराने ज़माने में भूटान के लोग मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ १८ मार्ग या द्वार के माध्यम से संपर्क कर सकते थे। संकोश नदी द्वारा पूर्वी और पश्चिमी दोआर में विभाजित यह ८८०० वर्ग कि॰मी॰ का क्षेत्र है। पश्चिमी दोआर बंगाल दोआर और पूर्वी दोआर असम दोआर के रूप में जाना जाता है।