चेतन भगत
चेतन भगत | |
---|---|
![]() 2017 में भगत | |
जन्म | साँचा:br separated entries |
मृत्यु | साँचा:br separated entries |
मृत्यु स्थान/समाधि | साँचा:br separated entries |
व्यवसाय | लेखक |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
उच्च शिक्षा | आर्मी पब्लिक स्कूल, धौलाकुआं आई.आई.टी. दिल्ली आई.आई.एम. अहमदाबाद |
विधा | उपन्यास |
उल्लेखनीय कार्यs | फाइव प्वाइंट समवन द थ्री मिस्टेक्स ऑफ् माई लाइफ |
जीवनसाथी | अनुषा भगत |
सन्तान | 2 |
जालस्थल | |
http://www.chetanbhagat.com |
साँचा:template otherसाँचा:main other
चेतन भगत[१] साँचा:audio (जन्म २२ अप्रैल १९७४), मशहूर उपन्यास लेखक हैं। उनके पहले दोनों उपन्यास बहुत कामयाब रहे थे।[२] उनकी पहली उपन्यास 'फाइव प्वाइंट समवन' जहाँ आई.आई.टी. पवई और दूसरी उपन्यास 'वन नाइट एट कॉल सेंटर' गुड़गांव के एक 'कॉल-सेंटर' पर आधारित थी।[३][४] गौरतलब है कि दोनों ही उपन्यासों ने बिक्री के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे और आज भी कई बड़े बुकस्टोरों में उनके ये दोनों उपन्यास बिक्री के लिहाज से शीर्ष पर ही रहते हैं। चेतन भगत ने अपनी जिन्दगी के कुछ महत्वपूर्ण वर्ष अहमदाबाद में बिताए थे। उन्होंने यहाँ के भारतीय प्रबंधन संस्थान में पढाई की थी। चेतन भगत २००८ में प्रदर्शित हिन्दी फिल्म हैलो के स्क्रिप्ट राइटर भी हैं, जो उन्ही के उपन्यास "वन नाईट एट दी कॉल सेंटर" पर आधारित है। लगभग ११ वर्ष हांगकांग में रहने के बाद इन्होने २००८ में मुंबई में आकर रहने का फैसला लिया।
शिक्षा
इनकी प्रारंभिक शिक्षा धौलाकुआं (Dhuala Kaun), नई दिल्ली के सेना पब्लिक स्कूल (१९७८-१९९१) में हुई। इसके बाद इंजीनियरिंग की डिग्री आईआईटी, नई दिल्ली (१९९१-१९९५) से पूरी करने के बाद भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से पोस्ट-ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की। भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद ने इन्हें सर्वश्रेष्ठ निवर्तमान छात्र पुरस्कार का पदक प्रदान किया।
साक्षात्कार
उन्होंने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि "हिन्दी के पाठकों तक पहुंचना बहुत ज़रूरी है, अगर मैं उन तक नही पहुँचता हूँ तो मैं एक भारतीय लेखक नही हूँ"[५] चेतन भगत को किशोरवस्था का आइकन माना जाता हे। यह मुख्य अंग्रेज़ी और हिन्दी समाचार पत्रों के लिए कालम भी लिखते है। यह कालम राष्ट्रीय हित पर ध्यान देता हे।
लेखन-यात्रा
- इनका पहला उपन्यास "फाइव पॉइंट समवन - व्हाट नॉट टू डू एट आईआईटी " (२००४), तीन विद्यार्थियों पर आधारित है जो संस्थान के भारी कार्यभार का सामना कर उससे उभरने की कोशिश करते हैं। यह किताब इंडिया टुडे बेस्टसेलर के लिस्ट में सबसे ज्यादा दिनों तक रही (१९० सप्ताह, जनवरी २००८) | इस किताब ने २००४ में सोसाइटी यंग अचीवर अवार्ड और २००५ में पब्लिशर रेकोग्निशन अवार्ड जीते।
जाने माने हिन्दी फिल्म निर्माता, निर्देशक राजकुमार हिरानी इस किताब पर एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में दिखेंगें ।
- इनकी दूसरी किताब "वन नाइट एट द कॉल सेण्टर" अक्टूबर २००५ में प्रकाशित हुई और जनवरी २००८ तक बेस्टसेलर बनी रही। यह किताब एक कॉल सेण्टर में काम करने वाले ६ लोगों पर आधारित एक रात की कहानी है। इस किताब पर पहले ही २००७ में एक हिन्दी फिल्म "हेलो " बन चुकी है, जिसमें सलमान खान, कैटरिना कैफ, शर्मन जोशी, गुल पनाग जैसे कलाकार काम कर चुके हैं।
- इनकी अगली किताब "द थ्री मिसटेक्स ऑफ़ माय लाइफ", वर्ष २००८ में प्रकाशित हुई। इस किताब की कहानी सन् २००० के आसपास अहमदाबाद के एक जवान लड़के गोविन्द पटेल की कहानी है जो व्यापार करने का सपना देखता है।
- इनकी अगली किताब 'रिवाल्यूशन 2020' वर्ष २०11 में प्रकाशित हुई। इसका हिन्दी अनुवाद श्री सुशोभित सक्तावत के नाम से रूपा प्रकाशन ने इसी वर्ष 2013 में प्रकाशित किया है।
अनुवाद
उनकी तीनों पुस्तकों, फाइव प्वाइंट समवन,वन नाइट ऐट दा कॉल सेंटर और द थ्री मिस्टेक्स ऑफ् माई लाइफ्, को हिन्दी में अनुवादित कर दिया गया है, ये अनुवादित संस्करण भी हिन्दी किताबों में बिक्री के शीर्ष पर हैं[६], प्रथम माह में ३०००० पुस्तकें बेच कर इन्होने कीर्तिमान बनाया[७].. 'फाइव प्वाइंट समवन' और 'वन नाइट ऐट दा कॉल सेंटर' का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने और द थ्री मिस्टेक्स ऑफ् माई लाइफ' का डायमण्ड पाकेट बुक्स ने किया है।।[८] अनुवादित संस्करण अक्टूबर २००८ में प्रकशित हुए थे।
उपन्यास
- फाइव पॉइंट समवन - व्हाट नॉट टू दी कॉल सेंटर (२००५) - (One Night @ the Call Center)
- दी थ्री मिसटेक्स ऑफ़ माय लाइफ (२००८) - (The Three Mistakes of My Life) a legend
- हाफ गर्लफ्रेंड
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
- चेतन भगत - आधिकारिक जालपृष्ट
- "चेतन भगत का तीसरा उपन्यास"साँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
- इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर चेतन भगत
- चेतन भगत का उपन्यास
- असफलता से खत्म नहीं होती दुनिया: चेतन भगतसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।