गेक्रक्स तारा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
त्रिशंकु तारामंडल के इस चित्र में गेक्रक्स सब से ऊपर का रोशन तारा है

गेक्रक्स, जिसका बायर नाम "गामा क्रूसिस" (γ Crucis या γ Cru) है, त्रिशंकु तारामंडल का से स्थित एक लाल दानव तारा है।[१] यह पृथ्वी से दिखने वाले सब से रोशन तारों में गिना जाता है। यह पृथ्वी से लगभग ८८ प्रकाश वर्ष की दूरी पर हैं और पृथ्वी का सब से समीपी लाल दानव तारा है। इसका गहरा लाल-नारंगी रंग खगोलशास्त्रियों में प्रसिद्ध है। गेक्रक्स वास्तव में एक द्वितारा है जो पृथ्वी से एक तारे जैसा प्रतीत होता है। मुख्य लाल दानव तारे का एक सफ़ेद बौना साथी तारा भी है।[२]

विवरण

गेक्रक्स के मुख्य लाल दानव तारे की चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की चमक से १,५०० गुना ज़्यादा है और इसका सतही तापमान ३,४०० कैल्विन है। इसका द्रव्यमान सूरज के द्रव्यमान का ३ गुना है और इसका व्यास (डायामीटर) सूरज के व्यास का ११३ गुना है। यह मुख्य तारा M4 III श्रेणी का तारा है।

सांस्कृतिक महत्त्व

ऑस्ट्रेलिया, न्यू ज़ीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के ध्वजों पर त्रिशंकु तारामंडल का चित्रण है, जिसपर पाँच तारे दर्शाए जाते हैं। इनमें से एक तारा गेक्रक्स है। ब्राज़ील में गेक्रक्स को बाहिया (Bahia) राज्य का प्रतीक माना जाता है और उस राष्ट्र के झंडे पर २६ तारे दर्शाए जाते हैं जिनमें से एक गेक्रक्स है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist