खिवनी वन्य अभयारण्य

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:infobox खिवनी वन्य अभयारण्य (Kheoni Wildlife Sanctuary) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के देवास ज़िले और सीहोर ज़िले में स्थित एक वन्य अभयारण्य है। यह 132 वर्ग किमी पर विस्तारित है और गलियारों द्वारा रातापानी बाघ अभयारण्य से हुड़ा है।[२][३]

वनस्पति

यहाँ प्रमुख रूप से शुष्क पृथुपर्णी वन हैं, जिसमें सागौन (टीक), तेन्दु और बाँस भारी संख्या में हैं।

प्राणी

यहाँ अब बाघ रहना शुरु हो गए हैं, जो रातापानी बाघ अभयारण्य से गरियारों का प्ररोग कर यहाँ फैल गए हैं। कई तेन्दुए भी यहाँ रहते हैं। अन्य शिकारी प्राणी, जैसे कि जंगली बिल्ली, गीदड़ और धारीदार लकड़बग्घे भी यहाँ मिलते हैं। शाकाहारी जातियों में नीलगाय, कृष्णमृग, चिंकारा और चीतल हैं। साम्भर, जंगली सुअर, काकड़, चौसिंगा और कस्तूरी बिलाव भी अभयारण्य में हैं लेकिन कम दिखते हैं।

पक्षी

अप्रैल 2018 में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार यहाँ लगभग 125 पक्षी जातियाँ हैं। इनमें दूधराज, जो मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी है, भी एक है।[४] इसके अलावा कई अन्य पक्षी भी यहाँ बड़ी संख्या में पाए जाते हैं, जिनमें टुइयाँ तोता, धौला पण्डुक, धूसर पण्डुक, जंगली गौरैया, घरेलू कौआ और कालकलाची शामिल हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. "Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
  3. "Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
  4. साँचा:cite news