केन्द्रीय विद्यालय नं २, हाथी बरकला, न्यू कैन्ट रोड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
केन्द्रीय विद्यालय नं २
स्थापना १९८० में
प्रधानाचार्य श्री बी एन सिन्हा
स्थिति साँचा:flagiconदेहरादून, उत्तराखंड, भारत
संबंद्धता केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
विद्यार्थी ९०० अनुमानित
नीति वाक्य (मोटो) प्रशंसा और उदाहरण द्वारा अध्यापन (Teaching by praise and example)
रंग नीला
प्रकार सरकारी विद्यालय
मुखपृष्ठ https://web.archive.org/web/20090922011551/http://www.kvongcddn.com/

केन्द्रीय विद्यालय नं २, देहरादून, अगस्त १९८० में अस्तित्व में आया और यह केंद्रीय विद्यालय संगठन का एक प्रतिष्ठित विद्यालय है। यह विद्यालय केवीएस नई दिल्ली, की एक घटक इकाई है और मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्था है।

विद्यालय का प्रबंधन स्थानीय प्रबंधन समिति द्वारा किया जाता है, जिसका अध्यक्ष, जी एम ओएन्जीसी, होता है। वीएमसी द्वारा भवन रखरखाव, अन्य उपकरण, आवर्ती और अनाअवर्ती शुल्क और अन्य प्रशासनिक शुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

विद्यालय के बारे में सामान्य जानकारी इस प्रकार है:-

  • देहरादून में स्थिति : हाथी बरकला, न्यू कैन्ट रोड, देहरादून, जिला - देहरादून, उत्तराखंड - २४८ ००१
  • दिशा : यह घंटाघर से ३.५ किलोमीटर की दूरी पर हाथी बरकाला में है।
  • समय : गर्मी में ७:५५ सुबह से २:०० दोपहर।
  • कार्य दिवस : सोमवार से शनिवार।
  • अन्य विशेषतायें/विशेष रुचि : इस विद्यालय में लगभग ९०० छात्र हैं और यहां कक्षा १ से लेकर १२ वीं तक है। लड़के और लड़कियों दोनों के लिए उपलब्ध इस विद्यालय में कम्प्यूटर और विज्ञान प्रयोगशाला भी है। यहां १०वीं कक्षा से आगे विज्ञान तथा वाणिज्य की पढ़ाई भी होती है।