कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य
| République Démocratique du Congo |
||||||
|---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
| राष्ट्रवाक्य: Justic – Paix– Travail (फ़्रांसिसी) "न्याय – शांति – कार्य" |
||||||
| राष्ट्रगान: डिबौत कांगोलाईस | ||||||
| राजधानी | किंसासा साँचा:coord | |||||
| सबसे बड़ा नगर | किंशासा | |||||
| राजभाषा(एँ) | फ़्रांसिसी | |||||
| मान्यता प्राप्त क्षेत्रिय भाषायें | लिंगाला, किकोंगो, स्वाहिली, शिलूबा | |||||
| निवासी | कांगोलिस | |||||
| सरकार | अर्द्ध-अध्यक्षीय गणराज्य | |||||
| - | राष्ट्रपति | जोसेफ काबिला | ||||
| - | प्रधानमंत्री | अडोल्फ मुजितो | ||||
| स्वतंत्रता | ||||||
| - | बेल्जियम से | 30 जून 1960 | ||||
| क्षेत्रफल | ||||||
| - | कुल | 2,344,858 km2 (12वां) | ||||
| - | जल (%) | 3.3 | ||||
| जनसंख्या | ||||||
| - | 2009 संयुक्त राष्ट्र जनगणना | 66,020,000 (19वां) | ||||
| सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2009 प्राक्कलन | |||||
| - | कुल | $21.393 बिलियन (120) | ||||
| - | प्रति व्यक्ति | $330 (180) | ||||
| मानव विकास सूचकांक (2013) | साँचा:increase 0.338[१] साँचा:color · 186वां |
|||||
| मुद्रा | कांगोलिस फ्रांक (CDF) | |||||
| समय मण्डल | WAT, CAT साँचा:nowrap | |||||
| - | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | आकलन नहीं (यू॰टी॰सी॰+1 to +2) | ||||
| दूरभाष कूट | 243 | |||||
| इंटरनेट टीएलडी | .cd | |||||
कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित देश है, जिसका कुछ भू-भाग अंध महासागर से मिलता है। क्षेत्रफल के लिहाज से यह देश अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है। पड़ोसी देश कांगो गणराज्य से भिन्नता के लिए इस देश को अक्सर डीआर कांगो, डीआरसी या फिर राजधानी किन्शासा के नाम पर कांगो-किन्शासा के नाम से पुकारा जाता है। कांगो नाम कांगो नदी के नाम पर पड़ा है, जिसे जाएर नदी के नाम से भी जाना जाता है। कांगो भले ही मध्य अफ्रीका में बसा हो, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी विकास समुदाय (एसएडीसी) नामक संगठन की बदौलत दक्षिणी अफ्रीका से आर्थिक और क्षेत्रीय रूप से जुड़ा हुआ है। इसकी सीमाएं उत्तर में मध्य अफ़्रीकी गणराज्य और सूडान, पूर्व में यूगांडा, रवांडा और अंगोला, पश्चिम में कांगो गणराज्य लगी हुई हैं। पूर्व में तंगानयिका झील इस देश को तंजानिया से अलग करती है।
कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का ११वाँ सबसे बड़ा देश है और फ़्रान्सीसी भाषा बोलने वाला सबसे बड़ी आबादी वाला देश है।[२]