क़ुबूल है
लुआ त्रुटि: expandTemplate: template "italic title" does not exist।साँचा:template other क़ुबूल है एक ज़ी टीवी प्रसारित होने वाला भारतीय धारावाहिक है। इसके निर्देशक अमनदीप सिंह, आरिफ़ अली और अजय एस मिश्रा हैं। गुल ख़ान, निसार परवेज़ और करिश्मा जैन ने इसका निर्माण किया है। यह ज़ी टीवी पर 29 अक्टूबर 2012 से शुरू हुआ।
कहानी
यह कहानी असद (करन सिंह ग्रोवर) और ज़ोया (सुरभि ज्योति) की है। यह दोनों की हत्या हो जाती और कहानी 20 वर्ष आगे बढ़ जाता है। उन दोनों के दो जुड़वा बच्चे सनम और सेहर रहते हैं। पंजाब में सनम के दादी के मृत्यु होने के पश्चात वह भोपाल नौकरी की तलाश में आ जाती है। वह इब्रहीम के हवेली में आ जाती है। तब उसे नहीं पता रहता कि यह हवेली पहले उसके परिवार की थी। वहाँ जाने के बाद उसे यह सच्चाई का पता चलता है कि आहिल तनवीर का सौतेला बेटा है और तनवीर ने ही उसके माता पिता कि हत्या की थी।
कलाकार
वर्तमान कलाकार
- सुरभि ज्योति - सनम / सुनहरी या सेहर (ज़ोया 20 वर्ष पूर्व)
- करनवीर बोहरा - आहिल रज़ा इब्रहीम
- अदिति गुप्ता - सनम
पूर्व कलाकार
- करन सिंह ग्रोवर - असद अहमद ख़ान (29 अक्टूबर 2012—20 दिसम्बर 2013)
- राकेश वशिष्ठ - असद अहमद ख़ान (10 जनवरी 2014 — 18 अप्रैल 2014)
- चाहत खन्ना - निदा बेग, अहिल का सबसे अच्छा दोस्त
- मोहित सेहगल - हैदर शेख