कर्मवीर चौधरी
कर्मवीर चौधरी | |
---|---|
![]() कर्मवीर चौधरी बढो बहु के सेट पर २०१८ में | |
जन्म |
साँचा:birth date and age झुंझुनू, राजस्थान |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
व्यवसाय | अभिनेता |
कार्यकाल | 2005-वर्तमान |
जीवनसाथी | भावना चौधरी (शा. 1987) |
माता-पिता |
लक्ष्मी देवी चौधरी (माता) भगवान सिंह चौधरी (पिता) |
पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार, 2014 जयपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह |
कर्मवीर चौधरी (जन्म: 24 जुलाई 1963, झुंझुनू) एक भारतीय फ़िल्म एवं टेलीविजन अभिनेता हैं जो भारतीय टेलीविजन में अपने कार्यों के लिए जाने जाते है।[१] उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थानी सिनेमा (क्षेत्रीय सिनेमा), जहां वह खलनायक के रूप में 20 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए है। वह 2016 फिल्म सुल्तान में अभिनय करने के बाद प्रमुख अभिनेताओं में आये। सुल्तान फ़िल्म में वह एक सरकारी खेल अधिकारी के रूप में दिखाई दिये।[२] उन्होंने दंगल फ़िल्म में आमिर खान के पिता का किरदार निभाया।[३] चौधरी वर्तमान में एंड टीवी पर प्रचारित होने वाले शो में कैलाश सिंह अहलावत (लकी के ताऊ जी) के रूप में अभिनय कर रहे है।[४] अपने अभिनय करियर से पहले, वह समाजवादी पार्टी में उम्मीदवार के रूप में 2003 में उदयपुर के मावली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव के लिए खड़े हुये।[५] उन्होंने टेलीविजन शो क्या कसूर है अमला का? में हेमराज का किरदार निभाया, जो कि स्टार प्लस पर 2016-17 में प्रचारित होता था। इसके अलावा उन्होंने सोनी टीवी पर 2017 में प्रचारित हुए टीवी शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में खत्री (मुख्य खलनायक) का किरदार निभाया।[६]
टेलीविजन शो
वर्ष | शो का नाम | भूमिका | चैनल |
---|---|---|---|
2016-वर्तमान | बढ़ो बहू | कैलाश सिंह अहलावत | एंड टीवी |
2016-2017 | कुछ रंग प्यार के ऐसे भी | खत्री | सोनी टीवी |
2017 | क्या कसूर है अमला का? | हेमराज | स्टार प्लस |
फिल्मोग्राफी
वर्ष | फ़िल्म | भूमिका |
---|---|---|
2016 | दंगल | आमिर खान के पिता जी |
2016 | सुल्तान (2016 फ़िल्म) | सरकारी खेल अध्यापक |
2016 | वारियर सावत्री | पंडित जी |
2015 | गौरैया | धनुआ |
2013 | दंगल (राजस्थानी) | गौवर्धन |
2013 | कहानी एक देवी की | बाबू राम |
2011 | मेरे ब्रदर की दुल्हन | हरयाणवी लड़की के पिता |
2009 | बीरो भात भरणे आयो (राजस्थानी) | हरदेवसिंह |
2009 | माँ भटीयाणी सा रो राति जागो (राजस्थानी) | ठाकुर |
2008 | ओढ़ ली चुनरियाँ (राजस्थानी) | ठाकुर |
सन्दर्भ
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।साँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
- ↑ स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।