इंडिगो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(इंडीगो से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:for

इंडिगो
साँचा:if empty
IATA
6E
ICAO
IGO
कॉलसाइन
IFLY
स्थापना २००६
प्रचालन आरंभ 8 April 2006 (2006-04-08)
केन्द्र
अनुषंगी केन्द्र
प्रमुख शहर
बेड़े का आकार १०७[१]
गंतव्य ४०
मातृ कंपनी इंटरग्लोब इंटरप्राइजेज़
मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा, भारत[२]
प्रमुख व्यक्ति राकेश गंगवाल, संस्थापक
राहुल भाटिया, संस्थापक
वेंकटरमानी सुमन्तरन प्रबंधन निर्देशक[३]
रेवेन्यु साँचा:increase  १४३.२ बिलियन (US$१.८८ अरब) (वित्तवर्ष2015)[४]
कुल आय साँचा:increase 13.04 अरब (US$१७१.१३ मिलियन) (वित्तवर्ष2015)[४]
जालस्थल साँचा:url
इंडीगो लोगो

इंडीगो (IndiGo) एक भारतीय एयरलाइन कंपनी है जिसका मुख्यालय भारत में गुडगांव में स्थित है। यह एक कम कीमत वाली यात्री सेवा तथा भारत की सबसे बड़ी विमानन सेवा है, जिसका मार्किट शेयर फरबरी २०१४ के आंकड़ो के अनुसार ३०.३% है। इंडिगो भारत में सबसे तेजी से विकसित हो रही सबसे कम कीमत की यात्री सेवा है अपने नए ७८ एयरबस ए३२० एयरक्राफ्ट के बेड़े के साथ यह एयरलाइन ३६ गंतव्य स्थानों के लिए दैनिक ४८५ फ्लाइट्स की सेवा प्रदान करती है।[५]

इतिहास

इंडिगो की शुरुआत २००६ के प्रारंभ में इंटरग्लोब इंटरप्राइज के राहुल भाटिया तथा राकेश एस गंगवाल, जो कि यूनाइटेड स्टेट्स में रहने बाले अप्रवासी भारतीय हैं, के द्वारा हुई थी। इस के ५१.१२% स्टाक इंटरग्लोब के पास हैं तथा ४८% गंगवाल की वर्जिनिया स्थित कंपनी कैलम इन्वेस्टमेंट्स के पास हैं। फरबरी २०१२ तक इंडिगो बहुत ही तेजी से विकास कर रही थी तथा इसके लाभ में भी वृद्धि होती जा रही थी। यह ऐसा करने बाली भारत की एक मात्र एयर लाइन थी। इसने किंगफ़िशर को पहली वरीयता से प्रतिस्थापित कर दिया, अब किंगफ़िशर दूसरी सबसे बड़ी विमानन सेवा है।[६]

लक्ष्य

इंडिगो भारत तथा विदेशों में ३६ लक्ष्यों के लिए, ४८५ दैनिक उड़ानों के द्वारा अपनी सेवाएँ प्रदान करता है। पांच साल के संचालन के बाद जनवरी २०११ में इंडिगो को विदेशों में संचालन के लिए लाइसेंस मिल गया। इंडिगो की पहली अंतर्राष्ट्रीय विमानन सेवा की शुरुआत १ सितम्बर २०११ को दुबई से दिल्ली के लिए की गयी थी। बाद के कुछ एक सप्ताहों में यह अंतर्राष्ट्रीय सेवा बैंकाक, सिंगापुर, मस्कट एवं काठमांडू के लिए नयी दिल्ली एवं मुंबई से शुरू कर दी गयी।[७]

इंडिगो रैंप

इंडिगो की सबसे बड़ी विशेषता इसकी रैंप सेवा है। अपंग लोगों की सुविधा के लिए इसमें रैंप सुविधा को इस प्रकार बनाया गया है कि लोग अपनी व्ह्रील चेयर पर बैठ के विमान के अन्दर तक आराम से जा सकें।[८]

बेडा

इंडिगो के बेड़े में निम्नलिखित विमान शामिल हैं–

इंडिगो बेडा
एयरक्राफ्ट सेवा में आदेश यात्री
(इकॉनमी)
जानकारी
एयरबस ३२०-२०० ७८ १८० १६ एयरक्राफ्ट बाहर
एयरबस A३२०निओ १६० १८० सेवाओं की शुरुआत २०१६ से
एयरबस A३२१निओ २० २३६ सेवाओं की शुरुआत २०१७ से
कुल ७८ १८६  

 

सेवाएँ

कम कीमत की सेवा होने के कारण इंडिगो की किसी भी विमान सेवा में बिज़नस क्लास एवं फर्स्ट क्लास विभाग नहीं है। इसमें केवल सस्ती सीटों की सुविधा ही है। अपने किराये को कम करने के लिए इंडिगो किसी भी प्रकार के निशुल्क भोजन की सुविधा उड़ान के दौरान प्रदान नहीं करती है हालाँकि इसमें भुगतान करके सभी सामान खरीदने की सुविधा प्रदान की गयी है।[९]

पुरूस्कार एवं उपलब्धियां

  • इंडिगो को निम्नलिखित पुरूस्कारों द्वारा सम्मानित किया गया है –[१०]
  • सर्वश्रेष्ठ कम कीमत वाली सेवा, एयरलाइन पैसेंजर असोसिएशन ऑफ़ इंडिया (२००७) के द्वारा
  • सर्वश्रेष्ठ कम कीमत वाली सेवा, गैलिलियो एक्सप्रेस ट्रेवल अवार्ड्स (२००८) के द्वारा
  • सर्वश्रेष्ठ कम कीमत वाली सेवा के लिए, सी-एन-बी-सी आवाज का ट्रेवल अवार्ड (२००९) में
  • सर्वश्रेष्ठ कम कीमत वाली सेवा प्रदान करने के लिए, स्काईट्रक्स अवार्ड (२०१०, ११, १२ एवं १३) में

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. साँचा:cite news
  4. साँचा:cite news
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite web
  7. साँचा:cite web
  8. साँचा:cite web
  9. साँचा:cite web
  10. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ