आचार्य अग्निव्रत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
आचार्य अग्निव्रत
आचार्य अग्निव्रत.jpg
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम आचार्य अग्निव्रत नैष्ठिक
जन्म दिनांक 10 अक्टूबर 1962
जन्म स्थान ऐंहन, जिला- हाथरस (उ.प्र.)
व्यवसाय वैदिक वैज्ञानिक

आचार्य अग्निव्रत नैष्ठिक (जन्म विद्यालयानुसार - 10 अक्टूबर 1962, भाद्रपद कृष्ण नवमी, विक्रम संवत २०१२) एक भारतीय वैदिक वैज्ञानिक हैं। आपने ऋग्वेद के ब्राह्मण ग्रन्थ - ऐतरेय ब्राह्मण, जो अब से लगभग 7000 वर्ष पूर्व लिखा माना जाता है, का विश्व में सर्वप्रथम वैज्ञानिक भाष्य किया है। इस भाष्य का नाम वेदविज्ञान-अलोक:[१] रखा गया है। इन्होने अपने इस भाष्य के आधार पर संसार को वैदिक रश्मि सिद्धांत - ब्रह्माण्ड को जानने का वैदिक सिद्धांत दिया है। वेदविज्ञान-अलोक: का विमोचन भारत के उपराष्ट्रपति महामहिम माननीय वेंकैया नायडू जी ने अपने आवास पर 20 जून 2018 को किया था। [२]

वर्तमान में वे व्याकरण के प्रसिद्ध ग्रन्थ निरुक्त का वैज्ञानिक भाष्य कर रहे है।

अनुक्रम

1 निजी जीवन

2 अभिरुचि एवं शिक्षा

सन्दर्भ

निजी जीवन

ग्राम एवं पत्रालय- ऐंहन, जिला- हाथरस (उ.प्र.)। ऐंहन ग्राम आर्य समाज तथा स्वाधीनता संग्राम के क्षेत्र में सक्रिय रहे प्रजामण्डल का प्रसिद्ध केन्द्र रहा है। कदाचित् इस ग्राम में महर्षि दयानन्द जी सरस्वती के जीवन काल अथवा उनके दिवंगत होने के कुछ कालोपरान्त ही आर्य समाज की स्थापना हो चुकी थी। इस ग्राम में महर्षि को विष देने वाला पाचक जगन्नाथ अथवा धौड़मिश्र कुष्ठ रोग से पीडि़त अवस्था में आया था। यहाँ आर्य समाज के प्रो. राममूर्ति, मास्टर आत्माराम अमृतसरी, कुंवर सुखलाल आर्य मुसाफिर, अमर स्वामी जैसे क्रान्तिकारी महानुभावों का आगमन हुआ। आपके प्रपितामह श्री देवीसिंह सिसोदिया से ही परिवार आर्य समाजी तथा स्वाधीनता संग्राम व शुद्धि आन्दोलन से जुड़े रहे एवं पिता श्री इन्द्रपालसिंह सिसोदिया एवं माता श्रीमती ओम्वती देवी थे।

कृतियाँ

1. वैदिक भौतिक अनुसंधान परिचय


2. बोलो किधर जाओगे


3. विज्ञान क्या है?


4. संशोधित संस्करण मांसाहार धर्म अर्थ और विज्ञान के आलोक में


5. ऐतरेय ब्राह्मण विज्ञान


6. अन्य कोई मार्ग नही


7. यजुर्वेद 25:7 का भाष्य


8. ऋग्वेद का प्रथम मंत्र अग्निमिळे पुरोहितम्… ही क्यों


9. विकासवाद का वैदिक सिद्धान्त


10. मेरे दलित विचारको! जानो, भगवान मनु का सच


11. भारत के जगतगुरु होने का अर्थ व उपाय क्या है ?


12. पतन की पराकाष्ठा


13. राष्ट्र का विनाश कैसे होता है


14. प्रदर्शन : दासता का अथवा गौरव का?


15. वैज्ञानिक धर्म एवं धार्मिक विज्ञान कि ओर


16. आओ, जलता राष्ट्र बचायें!


17. उठो! अपना राष्ट्रिय स्वाभिमान बचाओ ।


18. कौन स्वतंत्र – कौन परतंत्र ?


19. धरती पर प्राणियों का भविष्य


20. गायत्री मंत्र का तीनों प्रकार का (आधिदैविक, आधिभौतिक व आध्यात्मिक) भाष्य


21. कुंताप सूक्त


22. ईश्वर के अस्तित्व की वैज्ञानिकता


23.Towards the true dharma and auspicious science


24. Basic material cause of the creation.


25. सत्यार्थ प्रकाश उभरते प्रश्न गरजते उत्तर


26. समलैंगिकता की मांग : देश दिवालियापन की और

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।