हरिदेव जोशी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
हरिदेव जोशी

11वें,16वें और 18वें मुख्यमंत्री, राजस्थान
पद बहाल
11 अक्टूबर 1973 – 29 अप्रैल 1977
पूर्वा धिकारी बरकतुल्लाह खान
उत्तरा धिकारी भैरों सिंह शेखावत
पद बहाल
10 मार्च 1985 – 20 जनवरी 1988
पूर्वा धिकारी हीरा लाल देवपुरा
उत्तरा धिकारी शिवचरण माथुर
पद बहाल
04 दिसम्बर 1989 – 04 मार्च 1990
पूर्वा धिकारी शिवचरण माथुर
उत्तरा धिकारी भैरों सिंह शेखावत

जन्म साँचा:br separated entries
मृत्यु साँचा:br separated entries
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
साँचा:center

हरिदेव जोशी एक भारतीय राजनेता है और राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके है।[१]

व्यक्तिगत जीवन

हरिदेव जोशी (17 दिसम्बर 1921 - 1995) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म खांदू नामक गाँव में हुआ जो बांसवाड़ा के पास है। उनका निधन 28 मार्च 1995 को मुंबई में हुआ। वे भारत के राजस्थान राज्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता थे।

राजनीतिक जीवन

भारत की स्वतंत्रता के बाद 1952 में उनका प्रवेश राजनीति में हुआ, तब से वे 10 बार राज्य विधानसभा का चुनाव लड़े और हर बार विजयी रहे। सबसे पहले 1952 में उन्होंने डूंगरपुर से चुनाव जीतने की शुरुआत की, इसके बाद 1957 में घाटोल से और बाक़ी 8 बार बांसवाड़ा से निर्वाचित हुए थे।

वे पहली बार 11 अक्टूबर 1973 से 29 अप्रैल 1977 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे, दूसरी बार 10 मार्च 1985 से 20 जनवरी 1988 तक और अंत में 4 दिसम्बर 1989 से 4 मार्च 1990 तक मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएँ दी हैं। वे असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रहे।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

इन्होने सम्भागीय वेवस्था को पुनः लागु लागु किया

साँचा:asbox